सहारनपुर: देवबंद में नशे की फसल, पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, सात पर मामला दर्ज

पुलिस 'ऑपरेशन सवेरा'  के तहत तेज की आरोपियों की तलाश

School Ad

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत देवबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नगर के भायला रोड स्थित एक खेत में छापा मारकर वहां बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भायला रोड स्थित एक खेत में अफीम की खेती की गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत की थी कि कुछ लोग खेती की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का उत्पादन कर रहे हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो खेत के बीचों-बीच अफीम की फसल लहलहाती मिली। चर्चा है कि यहां से उत्पादित अफीम को स्थानीय और बाहरी बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था, जिसकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, लंबित फाइलों पर जताई नाराजगी ये भी पढ़ें  मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, लंबित फाइलों पर जताई नाराजगी

मोहल्ला पठानपुरा के सात लोग नामजद
पुलिस ने इस अवैध कृत्य में संलिप्त पाए गए सात लोगों की पहचान करके  मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत, अरशद, सफदर, मुस्तफा, मुजफ्फर, शाहिद और मुशर्रफ के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कानून की नजरों से बचने के लिए अन्य फसलों के बीच अफीम को उगाया था।

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल  घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार  ये भी पढ़ें  सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
देवबंद पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।

मीरजापुर: गंगा में डूबे किशोर का तीन घंटे बाद मिला शव ये भी पढ़ें  मीरजापुर: गंगा में डूबे किशोर का तीन घंटे बाद मिला शव

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने यादव ने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन चर्चा, निवेश के लिए किया आमंत्रित

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

अगर आप किसान हैं और गेहूं की कटाई के बाद अपने खेत को खाली छोड़ देते हैं तो आज की...
कृषि 
गेहूं कटते ही बदल जाएगी किसानों की किस्मत गर्मी में ये फसल लगाकर कुछ ही दिनों में शुरू होगी कमाई और मिलेगा लाखों का तगड़ा मुनाफा

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

गाजियाबाद: गोविंदपुरम के निखिल पवार ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा, जोरदार स्वागत

   गाजियाबाद। जनपद के गोविंदपुरम इलाके में आज जश्न का माहौल रहा, जब यूपीएससी (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 615वीं रैंक...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: गोविंदपुरम के निखिल पवार ने यूपीएससी में गाड़ा सफलता का झंडा, जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

  लखनऊ। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी हालातों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   युद्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का केंद्र पर तीखा हमला: "भारत ने वैश्विक नेता बनने का अवसर गंवा दिया"

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में देर सायं हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सांगाठेड़ा में सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत, ईद की खुशियां मातम में बदली

फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

  मथुरा। मथुरा के प्रसिद्ध गौरक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखर की मौत के बाद मथुरा में तनाव की   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: "यह संत की नहीं, सनातन की हत्या है"

सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली पुलिस ने आज गांव महतौली निवासी दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव