इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

बेरूत। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दक्षिणी लेबनान काे लेकर इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के मुताबिक, ताज़ा हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया गया है। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
तुर्किये की संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी (एए) के अनुसार, रविवार को आईडीएफ ने दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के सीनियर कमांडर और दो अन्य सदस्यों को मार गिराया है। सेना के अनुसार, मारे गए कमांडर की पहचान अबू खलील बरजी के रूप में हुई है, जो हिज़्बुल्लाह की ‘रदवान फोर्स’ की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट का नेतृत्व कर रहा था। यह हमला शनिवार को दक्षिणी लेबनान के मजदल सेलम क्षेत्र में किया गया।
आईडीएफ का कहना है कि रदवान फोर्स इजराइली सेना के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल रही है। हालांकि, इस दावे पर अभी तक हिज़्बुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इजराइल ने लेबनान में अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है। हालांकि, 2 मार्च को हिज़्बुल्लाह द्वारा सीमा पार हमले के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
वहीं, लेबनान के अधिकारियों के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इज़रायली हमलों में 1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हज़ारों लोग घायल हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां