सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

On
School Ad

सीवान। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मुखिया की गाड़ी में बाइक के हल्के धक्के के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गए। घटना में मुखिया हारून रशीद, जाहिर अहमद और जाकिर हुसैन के साथ-साथ दूसरे पक्ष के जहांगीर और उसका भतीजा अरमान घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

घटना के संबंध में घायल जहांगीर ने बताया कि वह करबला बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास मुखिया अपनी चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़ी किए हुए थे। साइड लेने के लिए उसने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन गाड़ी नहीं हटाई गई। इसके बाद जब वह साइड से बाइक निकालने लगा तो बाइक में टंगा झोला गाड़ी से हल्का सट गया।

रालोद में शामिल होंगे केसी त्यागी, 22 मार्च को बड़ा ऐलान संभव, बेटे को चुनाव में उतारने की है तैयारी! ये भी पढ़ें  रालोद में शामिल होंगे केसी त्यागी, 22 मार्च को बड़ा ऐलान संभव, बेटे को चुनाव में उतारने की है तैयारी!

जहांगीर का आरोप है कि इसी बात को लेकर मुखिया और उनके समर्थकों ने उसे लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, बाद में वे लोग उसके घर पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की।

नोएडा में GST घोटाले पर सर्जिकल स्ट्राइक: 80 बोगस फर्मों का भंडाफोड़, ₹637 करोड़ की हेराफेरी में 9 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में GST घोटाले पर सर्जिकल स्ट्राइक: 80 बोगस फर्मों का भंडाफोड़, ₹637 करोड़ की हेराफेरी में 9 गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
वहीं, दूसरी ओर मुखिया हारून रशीद ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह हमला पुरानी रंजिश के तहत किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति हथियार लेकर अपने साथियों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके भाई का सिर फोड़ दिया गया तथा उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं। फिलहाल, दोनों पक्षों के घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब ये भी पढ़ें  नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच एक खबर तेजी से फैलने लगी थी जिसमें...
IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी )...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो पांचवां दिन बेहद खास होता...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

अगर आप कम बजट में एक दमदार और भरोसेमंद SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Punch और Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक हाथ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह की अवधि में तापमान में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव