तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

अररिया। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने जिले के किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया।तेज आंधी और बारिश के कारण सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के फसल पौधों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावे गेहूं और सरसों की खेती को भी नुकसान हुआ है।सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के फसल पौधे जमींदोज हो गए।तेज आंधी और बारिश के कारण करोड़ों रूपये के नुकसान होने का अनुमान है।
सैकड़ों घरों की छप्पर उड़ गए। तेज आंधी और बारिश के कारण टीन के छत उखड़ गए,जिसके कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।नेशनल हाईवे सहित स्टेट हाइवे और ग्रामीण सड़कों में दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिर जाने के कारण यातयात व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिसे सामान्य बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कवायद जारी है।वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के तारों पर पेड़ और टहनियों के कारण कई इलाकों में रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है,जिसके कारण आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायलइधर तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से जान माल की क्षति के साथ ही बड़े पैमाने पर मकई,गेहूं और सरसों के फसल को नुकसान पहुंचा है।आम के मंजर और टिकोले तेज हवा में गिर गए हैं।खेत में खड़े फसल जमींदोज हो गए हैं।अररिया के पलासी में तेज आंधी और बारिश के कारण मोबाइल टावर गिर गया।जिले भर में सैकड़ों घरों के छप्पर और टीन उड़ गए।
फारबिसगंज के तिरसकुंड के किसान मुन्ना पांडेय,उमेश पांडेय,बमबम पांडेय, बेलई पोठिया के कृष्णानंद ठाकुर,अजीत ठाकुर,रामानंद ठाकुर,नरपतगंज के बढ़ेपारा पंचायत के प्रसेनजीत कृष्णा,गढ़िया के विनय कुमार ठाकुर,महादेव साह आदि ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण सबसे ज़्यादा मकई के फसल को नुकसान हुआ है।आम के मंजर और टिकोले झड़ गए हैं।किसानों को भारी क्षति हुई है।
तेज आंधी और बारिश के कारण जिले में हुए क्षति को लेकर सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।प्रखंड स्तर के अधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव और अन्य अधिकारियों को क्षति का आकलन करने और रिपोर्ट सबमिट करने का निर्देश दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां