'खीर' की मिठास और सियासत की कड़वाहट के बीच दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरु, आप ने किया सत्र का बहिष्कार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद तैयार की खीर, समाज के हर वर्ग को चखाया स्वाद

School Ad

'नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र सोमवार को एक अभूतपूर्व और अनूठी 'खीर सेरेमनी' के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से खीर तैयार कर की। जहाँ सत्ता पक्ष ने इसे 'विकास की मिठास' करार दिया, वहीं मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र के बहिष्कार का ऐलान कर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ा दिया है।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक समय (8931 दिन) तक सरकार चलाने के वैश्विक रिकॉर्ड पर चर्चा हुई और पीएम मोदी के लिए 'अभिनंदन प्रस्ताव' पारित किया गया। यह प्रस्ताव भाजपा विधायक आशीष सूद ने पेश किया, जिसे अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ध्वनिमत से पारित कराया। इस मौके पर सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार का दूसरा बजट है, जो दिल्ली के लोगों के जीवनस्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और विकास की गति को दोगुना करेगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने ईमानदारी और विदेश नीति की नई परिभाषा लिखी है, जिससे भारत का मान दुनिया भर में बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से दिल्ली की 'दशा और दिशा' बदलने वाला बजट तैयार हुआ है। सत्र की औपचारिक शुरुआत से पहले दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में कैबिनेट मंत्रियों परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और कपिल मिश्रा के साथ 'खीर सेरेमनी' आयोजित की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समावेशी राजनीति का परिचय देते हुए स्कूली छात्राओं, किसानों, किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों, डॉक्टरों और गिग वर्कर्स को अपने हाथों से बनी खीर खिलाई। वहीं विपक्षी दल 'आम आदमी पार्टी' के खेमे में सन्नाटा रहा। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ये भी पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

आज पेश हो सकती है आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
बजट सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट रखे जाने की प्रबल संभावना है। यह रिपोर्ट पिछले एक साल में दिल्ली की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन और आने वाले वित्तीय वर्ष की चुनौतियों का लेखा-जोखा पेश करेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट दिल्ली के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

सरकार की क्या होंगी प्राथमिकताएं?
सूत्रों के मुताबिक, इस बार का बजट पिछले साल 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जो उससे पहले के 76 हजार करोड़ रुपये से 31.5 फीसदी ज्यादा था। इस बार का बजट इससे भी बड़ा हो सकता है। कुल मिलाकर, बजट से पहले सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं जो आम जनता की उम्मीदों को बढ़ा रहे हैं, अब नजर इस बात पर रहेगी कि घोषणाएं जमीन पर कितनी उतरती हैं। एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। मसलन दिल्ली की जनता की नजरें अब वित्त मंत्री की पोटली पर टिकी हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार अपनी घोषणाओं को धरातल पर कैसे उतारती हैं?

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन ये भी पढ़ें  ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

सदन में सियासी संग्राम: शिखा राय का निंदा प्रस्ताव
बजट चर्चा के बीच आज सदन में भारी हंगामे के आसार हैं। भाजपा विधायक शिखा राय सदन में एक महत्वपूर्ण निंदा प्रस्ताव पेश करने जा रही हैं। यह प्रस्ताव कांग्रेस, आप और अन्य उन विपक्षी दलों के खिलाफ है, जिन्होंने हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध 'अविश्वास प्रस्ताव' पेश किया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था। भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष को सदन के भीतर घेरने की पूरी तैयारी में है।

आप का बहिष्कार: विपक्ष के कड़े तेवर
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीतियों और अपने विधायकों के प्रति रवैये के विरोध में पूरे सत्र के बहिष्कार की धमकी दी है। आप नेतृत्व का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय केवल दिखावा कर रही है। विपक्ष के इस रुख से साफ है कि बजट सत्र के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक और गतिरोध देखने को मिल सकता है। गत 5 जनवरी को शीतकालीन सत्र के दौरान उपराज्यपाल के अभिभाषण में बाधा डालने के आरोप में निलंबित किए गए चार विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह की वापसी न होने पर आप ने सत्र का बायकॉट किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है? जहाँ विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। जब हमें बोलने ही नहीं दिया जा रहा, तो सत्र बुलाने का औचित्य क्या है? 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शकलापुरी रोड, मुठभेड़ में 'इनामी' बदमाश् दबोचा

सहारनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शकलापुरी रोड, मुठभेड़ में 'इनामी' बदमाश् दबोचा

मुजफ्फरनगर: एटीएस की बड़ी कार्रवाई; देश विरोधी पोस्ट डालने वाला स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, यूएपीए के तहत केस दर्ज

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र से देश और समाज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एटीएस की बड़ी कार्रवाई; देश विरोधी पोस्ट डालने वाला स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, यूएपीए के तहत केस दर्ज

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

गोलाघाट (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई पर तीखा...
Breaking News 
गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शकलापुरी रोड, मुठभेड़ में 'इनामी' बदमाश् दबोचा

सहारनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंडी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया शकलापुरी रोड, मुठभेड़ में 'इनामी' बदमाश् दबोचा

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और किसानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर  गोरखपुर-देवरिया  
लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव