ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एसोसिएट कंसल्टेंट (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के 2 पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। टीआरएआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 'गुर्गों' ने की गोलीबारी, हैरी बॉक्सर के नाम से 10 करोड़ की फिरौती
ये भी पढ़ें एसपी ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में पूजा करने के बाद किया प्रमुख मंदिरों और मेला स्थलों का भ्रमणऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसोसिएट कंसल्टेंट पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीए (फाइनेंस) में होने के साथ सीए योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मार्च से आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी 80,000 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ 8,000 रुपए प्रति महीने ट्रांसपोर्ट भत्ता के रूप में दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां