Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप—ईद की बधाई के साथ सरकार पर वार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अखिलेश यादव ने अपने बधाई संदेश में भाईचारे की बात करते हुए सरकार की नीतियों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
ईद की बधाई में छिपा सियासी संदेश
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर शायराना अंदाज में बधाई देते हुए लिखा:
ये भी पढ़ें सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या"यूं तो सबके अपने-अपने चंदा हैं, पर ईद का चांद एक है। ईद मुबारक!"
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 'चंदा' शब्द के जरिए उन्होंने हाल के समय में चर्चा में रहे इलेक्टोरल बॉन्ड या राजनीतिक चंदे के मुद्दों पर तंज कसा है। उन्होंने इस संदेश के जरिए यह बताने की कोशिश की कि चाहे राजनीतिक विचारधाराएं और हितों के 'चंदे' अलग हों, लेकिन देश की संस्कृति और त्योहार सबको एक सूत्र में पिरोते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां