एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, एक्यूआई में भी सुधार

On
School Ad

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज यानी 23 मार्च को एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर  होगा फैसला  ये भी पढ़ें  लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर होगा फैसला

नोएडा में ईद की नमाज अता कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ ये भी पढ़ें  नोएडा में ईद की नमाज अता कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

मौसम विभाग के मुताबिक “आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी” वाला रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मार्च को तापमान 31/15 डिग्री, 25 मार्च को 32/15 डिग्री, 26 मार्च को 33/17 डिग्री, 27 मार्च को 33/17 डिग्री और 28 मार्च को 33/17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में मौसम “आंशिक रूप से बादल छाए रहने” वाला रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे साफ है कि लोगों को तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखने को मिला है।

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन ये भी पढ़ें  लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे आनंद विहार (एक्यूआई 196), चांदनी चौक (181), बवाना (146) और अलीपुर (119) में एक्यूआई “मध्यम” यानी येलो जोन में पहुंच गया है। इसी तरह नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 138, सेक्टर-125 में 113 और गाजियाबाद के लोनी में 190 तथा इंदिरापुरम में 132 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल रही है। मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए सुहावना रहने वाला है, जिसमें हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभार बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिलाती रहेगी। 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

गोलाघाट (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई पर तीखा...
Breaking News 
गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

   गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंकुर विहार इलाके में एक दुकानदार द्वारा पैरों...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में साेमवार काे फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर चांदपुर गांव के पास आलू कोल्ड...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक काआलू कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा ढहा, कई मजदूर दबे

अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

   मेरठ। आगामी 29 मार्च को दादरी में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल रैली को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने झोंकी ताकत; राजकुमार भाटी बोले- 'परिवर्तन रैली' साबित होगा 29 मार्च का कार्यक्रम

लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और किसानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर  गोरखपुर-देवरिया  
लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लोहिया पार्क पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव