महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

On
School Ad

 नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की एएटीएस टीम ने महिपालपुर इलाके में चल रहे एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, कृष्ण, दिनेश साहू और मिथिलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं के अवैध व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएटीएस की एक विशेष टीम को महिपालपुर स्थित के-845 में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी की गुप्त सूचना मिली थी।

 

प्राइम वीडियो ने खोले पत्ते, 55 नई सीरीज़ और फिल्मों का ऐलान ये भी पढ़ें  प्राइम वीडियो ने खोले पत्ते, 55 नई सीरीज़ और फिल्मों का ऐलान

गाजियाबाद में सड़क पर इफ्तार के वायरल वीडियो के बाद बढ़ा तनाव, हिंदू रक्षा दल ने दी हनुमान चालीसा पाठ की चेतावनी ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में सड़क पर इफ्तार के वायरल वीडियो के बाद बढ़ा तनाव, हिंदू रक्षा दल ने दी हनुमान चालीसा पाठ की चेतावनी

इस सूचना के आधार पर 21 मार्च को टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 घरेलू और 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, दो हैंगिंग तौल मशीनें और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला धातु का पाइप भी बरामद हुआ। मौके पर मौजूद आरोपी सिलेंडरों के भंडारण और व्यापार के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके।

नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब ये भी पढ़ें  नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। वे सिलेंडरों को बिना बिल के स्थानीय लोगों को बेचते थे और अधिक मुनाफा कमाने के लिए भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते थे। इस काम के लिए वे धातु के पाइपों का इस्तेमाल करते थे और सिलेंडरों के परिवहन के लिए टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी का उपयोग करते थे।

 

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले के निवासी हैं और पिछले 20-25 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिपालपुर में एक जगह किराए पर लेकर इसे अवैध गैस गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था। इस संबंध में थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि ये लोग कहां-कहां एलपीजी सप्लाई करते हैं।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच एक खबर तेजी से फैलने लगी थी जिसमें...
IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी )...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो पांचवां दिन बेहद खास होता...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

अगर आप कम बजट में एक दमदार और भरोसेमंद SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Punch और Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक हाथ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह की अवधि में तापमान में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव