मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अज्ञात विधर्मी और गौतस्करों पर उपद्रव करने का आरोप लगाया है। वीएचपी के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि वह कोसी अध्यक्ष रणवीर सिंह और महानगर मंत्री नितिन चौधरी के साथ घटनास्थल पर लोगों को समझाने गए थे। वहां सभी लोग थे और वे धरना खत्म करने के लिए तैयार थे, लेकिन विधर्मी और गौतस्करों के समर्थकों ने वहां पथराव किया। उन्होंने मथुरा के छाता पुलिस थाने में अपनी शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 131 और 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद शनिवार को हंगामा हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव हुआ, जिसमें गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस विवाद में अब तक 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला और अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी।
उन्होंने ही अफवाह फैलाने का काम किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा ने एक वाहन को रोका था। वह वाहन नागालैंड नंबर का एक कैंटर था। उन्हें कैंटर में गोवंश की आशंका थी। जब वह कैंटर को चेक करने के लिए पीछे लौटे, तभी कोहरे के कारण दूसरा ट्रक आकर टकराया। इसमें फरसा वाले बाबा घायल हुए और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां