पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

On
School Ad

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को 'गंभीर रूप से या बहुत गंभीर रूप से' नुकसान पहुंचा है और तेल व गैस आपूर्ति में व्यवधान संकट से कोई भी देश अछूता नहीं रहेगा। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी-आईईए) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में दी। आईईए के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिरोल ने कहा कि इस संकट का असर इतना बड़ा है कि इसकी तुलना 1970 के दशक के तेल संकट और 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद आए गैस संकट को मिलाकर की जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 1970 के दशक के तेल संकट में करीब 1 करोड़ बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जबकि मौजूदा स्थिति में पहले ही करीब 1.1 करोड़ बैरल प्रतिदिन का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिर्फ तेल और गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सल्फर और हीलियम जैसे जरूरी उत्पादों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।

हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका ये भी पढ़ें  हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका

इससे पहले, मार्च की शुरुआत में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने अपने सदस्य देशों के आपातकालीन भंडार से रिकॉर्ड 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का ऐलान किया था, ताकि सप्लाई में कमी को दूर किया जा सके और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी एशिया और यूरोप के कई देशों के साथ जरूरत पड़ने पर और तेल जारी करने को लेकर बातचीत कर रही है। हालांकि, युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। ऐसे में ईंधन सप्लाई की समस्या का असली समाधान इसी अहम व्यापार मार्ग को दोबारा खोलना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह संकट और बढ़ता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है। -

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

Views: 80

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी शिवकुमार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ढाबा चलाते हैं।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी के अमृत सरोवर पर स्थापित हुई शहीद-ए-आजम की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं को दी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा 

मोरना (मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह,...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी के अमृत सरोवर पर स्थापित हुई शहीद-ए-आजम की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं को दी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा 

बॉम्बे हाई कोर्ट में समीर वानखेड़े केस की सुनवाई, कोर्ट ने 24 मार्च तक टाली सुनवाई

  मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट में सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी समीर वानखेड़े से जुड़े एफआईआर क्वैशिंग   वानखेड़े...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
बॉम्बे हाई कोर्ट में समीर वानखेड़े केस की सुनवाई, कोर्ट ने 24 मार्च तक टाली सुनवाई

शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्या

   शामली। जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में लालच और अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज सोने...
शामली 
शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्या

बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, इंदौर के महू में डॉक्टर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप...
मध्य प्रदेश 
बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, इंदौर के महू में डॉक्टर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी शिवकुमार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ढाबा चलाते हैं।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

लखनऊ: अखिलेश यादव का कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर तंज; बोले- "इन आंसुओं को क्या मानें, सत्ता का मोह या मजबूरी?"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: अखिलेश यादव का कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर तंज; बोले- "इन आंसुओं को क्या मानें, सत्ता का मोह या मजबूरी?"

देवबंद: दोस्ती में दगा! विदेश जाने के नाम पर युवक से ₹1.70 लाख हड़पे, चेक बाउंस होने पर खुली पोल

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर लाखों रुपये हड़पने का एक मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: दोस्ती में दगा! विदेश जाने के नाम पर युवक से ₹1.70 लाख हड़पे, चेक बाउंस होने पर खुली पोल

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर कोर्ट में रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में अब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  अयोध्या 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव