मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी के अमृत सरोवर पर स्थापित हुई शहीद-ए-आजम की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने युवाओं को दी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा 

हवन-यज्ञ और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ भव्य अनावरण समारोह

School Ad

मोरना (मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन करते हुए कस्बा भोकरहेड़ी में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। सोमवार को शहीद दिवस के पावन अवसर पर कस्बे के मोहल्ला कुंवापट्टी स्थित अमृत सरोवर के मुख्य चौक पर शहीद भगत सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रमेन्द्र शर्मा और पंकज शर्मा द्वारा संपन्न कराए गए वैदिक हवन-यज्ञ से हुआ। उपस्थित जनसमूह ने आहुतियां देकर शहीदों की आत्मा की शांति और देश की समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और कस्बे की चेयरपर्सन सरला देवी वामन ने प्रतिमा के ऊपर से पर्दा हटाकर उसे जनता को समर्पित किया। डॉ. निर्वाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। प्रत्येक घर में शहीद भगत सिंह का चित्र होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा ले सकें।"

मुजफ्फरनगर: खतौली में शिक्षक के घर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान दबोचा बदमाश,नकदी और चांदी के जेवरात बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली में शिक्षक के घर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान दबोचा बदमाश,नकदी और चांदी के जेवरात बरामद

25 वर्षों का संकल्प बना 'प्रेरणास्थल' 
किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजवीर सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से शहीद दिवस का कार्यक्रम अपने निजी आवास पर आयोजित कर रहे थे, लेकिन अब सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लगने से यह स्थान पूरे क्षेत्र के लिए एक 'प्रेरणास्थल' के रूप में विकसित होगा। उन्होंने घोषणा की कि अब इस चौक का नाम आधिकारिक रूप से 'शहीद भगत सिंह चौक' होगा।

मुजफ्फरनगर: होटल के कमरे में घुसकर युवक और उसकी महिला मित्र से बेरहमी से मारपीट; खुद को 'हिंदूवादी' बताने वाले 20 हुड़दंगियों पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होटल के कमरे में घुसकर युवक और उसकी महिला मित्र से बेरहमी से मारपीट; खुद को 'हिंदूवादी' बताने वाले 20 हुड़दंगियों पर मुकदमा दर्ज

क्रांतिकारियों का ऋण उतारना असंभव 
समारोह में वक्ता चौधरी रामपाल सिंह ने आजादी के आंदोलन में भोकरहेड़ी के योगदान को याद किया, वहीं राजेश सहरावत और सचिन वामन ने युवाओं से सोशल मीडिया के दौर में भी क्रांतिकारी इतिहास को जीवित रखने की अपील की। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वालों में चेयरमैन पति रमेश वामन, बाबा ओमवीर सिंह, डॉ. करणवीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सभासद राहुल गर्ग, काजी मौ. अफ़ज़ल, और अंकुर सहरावत सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगरः महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल, डाक्टर तारिणी तनेजा ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल, डाक्टर तारिणी तनेजा ने किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट जारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

  नई दिल्ली। प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज इमारत गिरने से हुई दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी में दुख जताया है।   इस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

   उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक तरफ सरकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

मुजफ्फरनगर: स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा; 'उखाड़कर दफ्तर में जमा करने' की दी चेतावनी

   मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रांगण स्थित अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय में सोमवार को स्मार्ट विद्युत मीटरों की खराबी से त्रस्त उपभोक्ताओं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा; 'उखाड़कर दफ्तर में जमा करने' की दी चेतावनी

'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

  मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और कॉमेडी का जॉनर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में   चारों...
Breaking News  मनोरंजन 
'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट जारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

   उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक तरफ सरकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस; प्राप्त हुई 41 शिकायतें

   मेरठ। जनपद की तहसील सरधना में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस; प्राप्त हुई 41 शिकायतें

सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी शिवकुमार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ढाबा चलाते हैं।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : ढाबे का शटर तोडकर सामान हुआ चोरी,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव