मुजफ्फरनगर: खतौली में गोकशी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
सठेड़ी नहर के पास झाड़ियों से गोवंश के अवशेष और छुरा बरामद

खतौली। कोतवाली पुलिस ने गोवंश चोरी और गोकशी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गोवंश के अवशेष और गोकशी में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है।
कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि बीती 15 मार्च को खेड़ी राघढान निवासी प्रवेश कुमार ने तहरीर दी थी कि उनके घेर में बंधा दो वर्षीय बछड़ा चोर चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, तो इसमें शकील और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया। जांच में पता चला कि चोरी किए गए गोवंश का वध कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
नहर के किनारे मिले अवशेष
पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अभियुक्त आमिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आमिर ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बछड़े को चुराया था और बाद में उसे काटकर उसका मांस बेच दिया। अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने सठेड़ी नहर का सहारा लिया। आरोपी आमिर की निशानदेही पर पुलिस ने सठेड़ी नहर मार्ग (दूधली गांव की ओर) झाड़ियों से पशु के गले की रस्सी और मुंहिका (मुंह पर बांधने वाली जाली), दो अवशेष (गोवंश के खुर), गोकशी में प्रयुक्त एक अदद छुरा और रस्सी के टुकड़े बरामद किये हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 317(2)/325 और 3/5/8 गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में फरार अन्य अभियुक्तों (शकील और आजम) की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस खुलासे को अंजाम देने वाली टीम में एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल नवीन, हेड कांस्टेबल कमल और कांस्टेबल विपिन शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां