प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

विजिलेंस और वाणिज्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी, बाहर से टिकट प्रिंट कराकर यात्रियों से कर रहे थे धोखाधड़ी

School Ad

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट जारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रेलवे प्रशासन ने इसे 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तरह अंजाम देते हुए दो एटीवीएम फैसिलिटेटरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी यात्रियों को झांसा देकर बाहर से छपवाए गए फर्जी टिकट बेच रहे थे, जिससे न केवल यात्रियों के साथ धोखाधड़ी हो रही थी, बल्कि रेलवे के राजस्व को भी भारी चपत लग रही थी।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, टिकटों के फर्जीवाड़े को लेकर यह कार्रवाई 21 मार्च 2026 को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर हुई, जिसमें प्रयागराज क्षेत्र से फर्जी टिकट जारी होने की आशंका जताई गई थी। रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच टीम गठित की। 21 और 22 मार्च को तकनीकी और फील्ड स्तर पर सघन जांच की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई।

प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल ये भी पढ़ें  प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

विजिलेंस और वाणिज्य विभाग का संयुक्त छापा
इस फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिलने के बाद 23 मार्च 2026 सोमवार को प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने संयुक्त विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो एटीवीएम फैसिलिटेटर गौरव पाण्डेय एवं विनय शुक्ला को फर्जी टिकट विक्रय के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इनके विरुद्ध कड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा ये भी पढ़ें  सहारनपुर: देवबंद में दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

बाहरी स्रोतों से छप रहे थे 'मौत के टिकट'
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी रेलवे के अधिकृत सिस्टम के बजाय बाहरी प्रिंटिंग स्रोतों का उपयोग कर रहे थे। ये फर्जी टिकट दिखने में असली जैसे थे, जिन्हें भोले-भाले यात्रियों को थमा दिया जाता था। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में किसी भी रेलकर्मी की मिलीभगत सामने नहीं आई है, लेकिन नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश जारी है।

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ये भी पढ़ें  पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रेलवे की अपील: सतर्क रहें यात्री
रेल प्रशासन ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा सके। साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट लेते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन पर दें।

 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील परिसर में सोमवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कृष्णकांत विश्वकर्मा ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर (मीरापुर): उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने एक संयुक्त मिशन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ATS की बड़ी स्ट्राइक, स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फैला रहा था देशविरोधी 'जहर', लगा UAPA

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की सुबह बुढ़ाना तहसील परिसर उस समय छावनी में तब्दील हो गया और वहां हड़कंप मच...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना तहसील परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव