ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की बात कहने के बाद सोमवार को वैश्विक तेल कीमतों में भारी गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड की कीमत 13 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई। ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 17 डॉलर यानी लगभग 15 प्रतिशत गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी करीब 13 डॉलर या 13.5 प्रतिशत गिरकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कीमतों में यह भारी गिरावट पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव में कमी आने के संकेतों और आपूर्ति बाधित होने की आशंका कम होने से आई।
ये भी पढ़ें स्वामी गोपालाचार्य ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ, बोले-सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों की जरूरतअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हवाई हमलों को 5 दिनों के लिए टाल दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई 'अच्छी और सकारात्मक बातचीत' के बाद लिया गया है। इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स तेजी के साथ 23,533.50 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर 22,465 के मुकाबले 1,068.5 अंक यानी 4.75 प्रतिशत की बढ़त है।
शाम करीब 7:34 बजे गिफ्ट निफ्टी 885.50 अंक या 3.94 प्रतिशत बढ़कर 23,350.50 पर ट्रेड कर रहा था। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि कूटनीतिक समाधान की संभावना बन रही है। इस बीच, सोना और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में सोने की गिरावट कम होकर 2.6 प्रतिशत रह गई, जबकि पहले यह करीब 5 प्रतिशत तक गिर गया था। घरेलू बाजार में एमसीएक्स गोल्ड ने भी जोरदार रिकवरी की और अपनी गिरावट को घटाकर करीब 3 प्रतिशत तक सीमित कर लिया, जबकि इससे पहले यह लगभग 10 प्रतिशत तक गिर चुका था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां