6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन
लोक निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीण बोले मौत का रास्ता

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02 की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गांव से राठ और सैदपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जिसे महज 06 माह पहले गड्ढा मुक्त घोषित किया गया था, आज सोमवार को पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुकी है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। नतीजा यह रहा कि महज एक महीने के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी और अब हालत यह है कि पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गांव निवासी चरणसिंह, मंगल, अंतू, जगभान, रमाशंकर, कल्लू, रामशरण और अवधेश समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण और स्थायी मरम्मत की मांग कई बार की गई, लेकिन हर बार विभाग ने सिर्फ लीपापोती कर मामले को टाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर चलना अब नरक जैसा हो गया है, आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। ग्रामीणों ने साफ तौर पर ठेकेदारों और लोक निर्माण विभाग खंड-2 के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन
उनका कहना है कि अगर गुणवत्ता के साथ काम हुआ होता, तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। जब गड्ढा मुक्त सड़क एक महीने में ही दम तोड़ दे, तो क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर भ्रष्टाचार की बड़ी कहानी? सड़क का पुनः उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराना। और दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई करने सहित सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। औड़ेरा की यह सड़क अब सिर्फ एक रास्ता नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार की कहानी बन चुकी है। सवाल यही है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? मामले में लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अधिशाषी अभियंता दृगपाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने जल्द जर्जर सड़क को गढ्ढा मुक्त सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां