लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

On
School Ad

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब चुनौतियों को टालने के बजाय भारत उनका डटकर सामना कर रहा है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही चुनौतियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। महामारी के बाद से एक भी वर्ष ऐसा नहीं बीता है, जिसने भारत और उसके लोगों की परीक्षा न ली हो। प्रधानमंत्री सोमवार को दिल्ली में 'व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट-2026' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत आज वह देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़कर आज भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।


फर्रुखाबाद में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी में फूटने लगे बगावत के स्वर ये भी पढ़ें  फर्रुखाबाद में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी में फूटने लगे बगावत के स्वर

एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान ये भी पढ़ें  एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान

अब भारत चुनौतियों को टालता नहीं है, बल्कि चुनौतियों से टकराता है। आज विश्व जिन गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है, वे बेहद चिंताजनक हैं। आज जब दुनिया संघर्ष के कारण उलझी हुई है और इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर दिख रहा है, ऐसे में भारत और विश्व की बात करना बहुत ही प्रासंगिक हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के एकजुट प्रयास से भारत हर आपदा का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस समय युद्ध की परिस्थितियों में भी भारत की नीति और रणनीति देखकर, भारत का सामर्थ्य देखकर दुनिया के अनेकों देश हैरान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 23 दिनों में भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट प्रबंधन में उल्लेखनीय क्षमता का प्रदर्शन किया है। ऐसे समय में जब दुनिया कई गुटों में बंटी हुई है, भारत ने खाड़ी देशों से लेकर पश्चिमी देशों तक, और दक्षिण देशों से लेकर अपने पड़ोसियों तक, असाधारण संबंध स्थापित किए हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात ये भी पढ़ें  रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात


आज भारत सभी के लिए एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में खड़ा है। लोग अक्सर पूछते हैं, "हम किसके पक्ष में हैं?" मेरा जवाब है, "हम भारत के साथ हैं। हम भारत के हितों के साथ हैं। हम शांति और संवाद के साथ हैं।" उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया इतने सारे खेमों में बंटी हुई है, भारत ने अभूतपूर्व और अकल्पनीय सेतु बनाए हैं। खाड़ी से लेकर ग्लोबल वेस्ट तक, ग्लोबल साउथ से लेकर पड़ोसी देशों तक, भारत सभी का विश्वसनीय साथी है। कुछ लोग पूछते हैं, हम किसके साथ हैं? तो उनका जवाब यही है, हम भारत के साथ हैं, हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, और संवाद के साथ हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जानते हुए भी कि तेल बांड का फैसला गलत है, जो रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे थे, उन लोगों ने अपनी सत्ता बचाने के लिए यह गलत निर्णय किया, क्योंकि जवाबदेही उस समय नहीं होनी थी, उस बांड पर रीपेमेंट 2020 के बाद होनी थी। बीते 5-6 वर्षों में हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार के उस पाप को धोने का काम किया है और इस धुलाई का खर्च कम नहीं आया है। ऐसी लॉन्ड्री आपने देखी नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि आप जरा याद कीजिए, 2004 से 2010 के बीच क्या हुआ था? तब कांग्रेस सरकार में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों का संकट आया था। तब कांग्रेस ने देश की नहीं, अपनी सत्ता की चिंता की। उस समय कांग्रेस ने 1,48,000 करोड़ रुपए के ऑइल बांड जारी किए थे। उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद कहा था कि वह आने वाली पीढ़ी पर कर्ज का बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनीति में व्यक्तिगत हित हावी हो जाते हैं तो लोग देश के भविष्य की बजाय अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 2004 से 2010 के बीच क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भारत से दूर, विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध हो रहे हैं, लेकिन आज के परस्पर जुड़े परिवेश में कोई भी देश इनके प्रतिकूल परिणामों से अछूता नहीं रह सकता। कई देशों में स्थिति और बिगड़ गई है। इन चुनौतियों के बीच, कुछ राजनीतिक दल स्वार्थवश इन परिस्थितियों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भी योजनाएं बनती थीं, लेकिन आज परिणाम दिखते हैं। पहले गति धीमी थी। आज भारत फास्ट ट्रैक पर है। पहले संभावनाएं अंधकार में थीं। आज संकल्प सिद्धियों में बदल रहे हैं। इसलिए दुनिया को भी संदेश मिल रहा है कि यह नया भारत है। यह अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा।


उन्होंने सीएम ममता बनर्जी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर बिजली योजना, पीएम आवास योजना, और चाय बागान श्रमिकों के लिए शुरू हुई योजनाओं पर ब्रेक लगाया हुआ है। यानी विकास और जनकल्याण से ज्यादा प्राथमिकता निर्मम सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ को दे रही है। पश्चिम बंगाल एक समय में संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और व्यापार का हब हुआ करता था। पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए बड़ी मात्रा में निवेश किया है, लेकिन दुर्भाग्य से वहां ऐसी निर्मम सरकार है, जो विकास पर ब्रेक लगाकर बैठी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति का मुख्य केंद्र विकास का विरोध करना रहा है। गुजरात में मेरे कार्यकाल से ही उनका यही निरंतर दृष्टिकोण रहा है। वर्षों तक गुजरात की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया, फिर भी कांग्रेस पार्टी ने बार-बार जनता की इच्छा को मानने से इनकार कर दिया। 

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार की देर शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया।...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोका नहीं गया था, कानून व्यवस्था के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही...
Breaking News  प्रयागराज  बरेली  
बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बड़े बैंक   साथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव