सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साईकिल बरामद की है।
एसएसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु बलवा, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 22 एवं 23 मार्च रात्रि को उनि विकास चारण मय पुलिस फोर्स के शकलापुरी रोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर दोनों को रुकने के लिए इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुये आगे निकलकर कच्चे रास्ते की तरफ मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, बदमाशों की मोटरसाईकिल कच्चे रास्ते पर गड्ढे में फिसलकर गिर गई।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से नैनू मावी घायल
पुलिस टीम को पीछा करते देख बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से दूसरा फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकों पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायद उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार कांबिग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान सागर पुत्र मेशोराम निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी मौहल्ला मूंगागढ थाना मण्डी जनपद सहारनपुर के रुप में हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 01 शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां