ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

On
School Ad

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन में कहा गया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। 2025-26 के लिए जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमान भी इस मजबूती को दर्शाते हैं। आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, फरवरी में देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिली। महंगाई (सीपीआई) में बढ़ोतरी खाद्य और पेय पदार्थों की वजह से हुई।

 

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?" ये भी पढ़ें  मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?"

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात ये भी पढ़ें  रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात

सिस्टम में नकदी (लिक्विडिटी) पर्याप्त बनी रही और व्यापारिक क्षेत्र को मिलने वाली वित्तीय सहायता में भी बढ़ोतरी हुई। साथ ही भारत के विदेशी मुद्रा भंडार भी इतने मजबूत हैं कि बाहरी झटकों से बचाव कर सकें। रिपोर्ट में कहा गया कि मध्य पूर्व में युद्ध और अमेरिका द्वारा व्यापार जांच शुरू किए जाने से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, आयात शुल्क और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। घरेलू स्तर पर, भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता को देखते हुए स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि, आरबीआई ने कहा कि समय के साथ भारत की अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों को झेलने में ज्यादा सक्षम हुई है, जिसकी वजह मजबूत ग्रोथ, बेहतर आर्थिक आधार और मजबूत विदेशी सेक्टर है।

ऊर्जा सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: अमेरिका के टेक्सास से LPG लेकर भारत पहुँचा विशाल जहाज ये भी पढ़ें  ऊर्जा सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: अमेरिका के टेक्सास से LPG लेकर भारत पहुँचा विशाल जहाज

 

ऊर्जा सुरक्षा के मामले में भारत ने अपने तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाई है और रिफाइनिंग क्षमता भी बढ़ाई है। युद्ध शुरू होने के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं ताकि वैश्विक सप्लाई में आई बाधाओं का असर कम किया जा सके और घरेलू संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। आरबीआई ने यह भी सुझाव दिया कि 'इकोनॉमिक स्टेबलाइजेशन फंड' बनाने से सरकार को ऐसे वैश्विक संकटों से निपटने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहारा मिल सकता है। जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी हुई है, जिसमें घरेलू मांग का बड़ा योगदान है। निजी खपत और निवेश दोनों मजबूत रहे हैं। तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। फरवरी में शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में मांग मजबूत रही। कम टैक्स, खरीफ फसल से आय और शादी के सीजन ने इसमें मदद की। इस दौरान टू-व्हीलर, पैसेंजर वाहन और ट्रैक्टर की बिक्री फरवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

 

वहीं कृषि क्षेत्र भी मजबूत रहा और वित्त वर्ष 2026 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान है। वैश्विक स्तर पर, मध्य पूर्व के तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई, जिससे कमोडिटी और वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने इसे वैश्विक तेल बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा बताया है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया, जो 78 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 112.2 डॉलर तक पहुंच गई। इसके अलावा एल्यूमिनियम और यूरिया जैसे औद्योगिक उत्पाद भी प्रभावित हुए। आरबीआई बुलेटिन में कहा गया कि ऊर्जा संकट का असर वित्तीय बाजारों पर भी पड़ा। मार्च में शेयर बाजारों में गिरावट आई, खासकर उन देशों में जो ऊर्जा आयात पर निर्भर हैं। बॉन्ड मार्केट में भी बदलाव देखने को मिला और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। ऐसे माहौल में दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों ने फरवरी-मार्च के दौरान ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और सतर्क रुख अपनाया। 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार की देर शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया।...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोका नहीं गया था, कानून व्यवस्था के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही...
Breaking News  प्रयागराज  बरेली  
बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बड़े बैंक   साथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव