शामली: पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, गाजियाबाद पुलिस ने बुटराड़ा से युवक को लिया हिरासत में

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक बार फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदिग्ध कनेक्शन का बड़ा मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की रेकी करने के आरोप में शामली के एक युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक के तार मथुरा की एक महिला आरोपी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे हाल ही में जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
स्पेशल टीम ने गांव बुटराड़ा में दी दबिश
पूरा मामला जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा का है। जानकारी के अनुसार, ईद के दिन गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल सेल ने गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। प्राथमिक पूछताछ के बाद दो युवकों को छोड़ दिया गया, लेकिन समीर नाम के युवक को पुलिस अपने साथ गाजियाबाद ले गई। समीर पर आरोप है कि वह सीमा पार बैठे अपने हैंडलर्स के इशारे पर सैन्य ठिकानों और अन्य प्रमुख स्थानों की जासूसी कर रहा था।
मीरा ठाकुर गिरोह से जुड़े होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, समीर के तार मथुरा के औरंगाबाद निवासी मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर से जुड़े होने की चर्चा है। मीरा ठाकुर को गाजियाबाद पुलिस ने देश के संवेदनशील स्थानों की जासूसी करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले गिरोह से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि समीर इस गिरोह में किस स्तर पर सक्रिय था और उसने अब तक कौन सी गोपनीय सूचनाएं साझा की हैं।
परिजनों ने बताया बेकसूर, तीन दिन से सूचना न मिलने का आरोप
हिरासत में लिए गए समीर के पिता शहजाद और ताऊ अली हसन का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है। पिता के मुताबिक, समीर मजदूरी करता है और मानसिक रूप से बहुत तेज नहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 24 घंटे में सूचना देने की बात कही थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की है कि यदि समीर दोषी नहीं है, तो उसे अन्य युवकों की तरह छोड़ दिया जाए।
ये भी पढ़ें शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्याजांच एजेंसी कर रही है प्रकरण की पड़ताल
इस मामले में बाबरी थानाध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने पुष्टि की है कि गाजियाबाद पुलिस समीर को अपने साथ लेकर गई है। उन्होंने बताया कि एक केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा किसी संवेदनशील प्रकरण की जांच की जा रही है, उसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां समीर के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही हैं ताकि जासूसी के इस नेटवर्क की पूरी परतें खोली जा सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां