शामली: जयंत चौधरी को मिली धमकी पर आर्य जाट महासभा में उबाल; सुरक्षा घेरा मजबूत करने की उठाई मांग

शामली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सामाजिक संगठनों में भारी रोष है। भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में आर्य जाट महासभा शामली की कार्यकारिणी समिति की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई।
ये भी पढ़ें शामली में खेत से घर लौट रहे किसान पर दंबगों का हमला, फायरिंग कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष सुनील निर्वाल ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह करोड़ों किसानों और युवाओं की आवाज हैं। उन्हें धमकी देना लोकतंत्र और सामाजिक शांति पर हमला है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्य जाट महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी शामली से मिलकर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि जयंत चौधरी की सुरक्षा को तत्काल पुख्ता किया जाए और धमकी देने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
संगठन विस्तार और अलंकरण समारोह पर चर्चा
सुरक्षा के मुद्दे के साथ-साथ बैठक में संगठन की मजबूती पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी वार्षिक कार्यक्रम 'अलंकरण समारोह' की रूपरेखा तैयार की गई और समाज के मेधावी युवाओं व विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने पर सहमति बनी। बैठक का कुशल संचालन सचिव दिव्य प्रभाकर ने किया।
बैठक में मौजूद रहे गणमान्य लोग
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार चेयरमैन, बाबूराम पंवार, रामपाल सिंह देशवाल, ओमपाल सिंह निर्वाल, विपिन गोहरनी, विश्व देव पंवार एडवोकेट, अभय राणा, डॉ. ओमपाल सिंह और नितिन वर्मा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जयंत चौधरी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और सरकार से अविलंब कदम उठाने की अपील की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां