शामली में व्यापारियों के बीच टकराव की वीडियो वायरल, दोनो पक्षो ने पुलिस को दी तहरीर

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में दो व्यापारियों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने झगडे का रूप ले लिया। जहाँ दोनो ही पक्षों ने आपस में गाली गलौच करते हुए एक दूसरे पर लाठी डंडों व धारधार हथियार से वार करने का प्रयास किया। जहां एक पक्ष द्बारा तो दूसरे पक्ष पर धारधार हथियार से गर्दन पर वार एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप लगाया है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल थाने पहुंचे दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के वी,.वी.इंटर कालेज रोड का है। जहा पाइप व्यापारी व ड्रम व्यापारी की दुकान एक दूसरे के बराबर मे स्थिति है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पाइप व्यापारी व ड्रम व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनो पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और सडक पर एक दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडे व धारधार हथियार लहराये गए। जहां वायरल वीडियो में एक युवक डंडे को जोर से फैक कर मारता हुआ नजर आ रहा है। तो दूसरा युवक हाथ मे आरी लिए दूसरे पक्ष के लोगो की जान लेने पर आमादा दिखाई दे रहा है। वही झगडें के बाद दोनो पक्ष थाने में पहुंचे। जहा दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही इस पूरे संघर्ष में एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार लगने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां