शामली में खेत से घर लौट रहे किसान पर दंबगों का हमला, फायरिंग कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली कोतवाली में घायल अवस्था में अपने परिजनों के साथ पहुंचे एक किसान ने अपने ही गांव के दो दंबगों पर खेत से घर वापस लौटते समय लाठी डंडों से मारपीट किए जाने व फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल किसान को मैडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें शामली: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखींआपको बता दें शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना निवासी घायल किसान वंश मलिक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सुबह खेत से पशुओ का चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी गांव का ही रहने वाला एक दंबग अपने चाचा के साथ लाठी डंडों व तंमचे से लैस होकर आया और उसके साथ बिना वजह गाली गलौच करते हुए उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी और पीडित किसान किसी तरह अपनी जान बताकर अपने घर की तरफ दौडा। आरोप है कि उसके बाद दंबग उसके घर पहुंच गए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसके बाद घटना से डरा सहमा पीडित किसान घायल व्यवस्था मे अपने परिजनो के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस ने घायल किसान का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां