शामली के बाजारों में ईद-उल-फितर की खरीदारी का उत्साह, दुकानदार खुश

शामली। ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई चहल-पहल देर रात तक जारी रही। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने से रौनक देखते ही बन रही थी। खासकर रेडीमेड गारमेंट, कॉस्मेटिक, कपड़ा, जूता-चप्पल और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। बंपर खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर रहा। लगातार बूंदाबांदी होने के बावजूद बाजारों में ईद उल फितर पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड रही। ईद-उल-फितर पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा कर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर लीं। इसके बाद बाजारों का रुख करते हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी थी, लेकिन दोपहर बाद भीड़ में और इजाफा हो गया। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकानों पर देखने को मिली।
वहीं बच्चों और युवाओं में नए कपड़े, जूते और फैशन से जुड़े सामान खरीदने का खास उत्साह नजर आया। इसके अलावा किराना, बेकरी और कन्फेक्शनरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ईद पर बनने वाली खास मिठाई शीर के लिए सूखे मेवे और सेवई की भी जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में बादाम, काजू, पिस्ता, छुहारे और अन्य ड्राई फ्रूट की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, आजाद चौक, कलंदरशाह और नेहरू मार्केट सहित प्रमुख बाजार देर रात तक खुले रहे। हर तरफ रोशनी और सजावट के बीच खरीदारी करते लोगों की चहल-पहल से पूरा शहर त्योहार के रंग में रंगा नजर आया।दुकानदारों का कहना है कि इस बार ईद पर खरीदारी पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रही है, जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह है। वहीं, प्रशासन भी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आया, जिससे लोग बेफिक्र होकर खरीदारी कर सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां