शामली: नवरात्र में कुट्टू के आटे से लोगों की तबीयत बिगड़ी, दंपत्ति की हालत गंभीर

School Ad

शामली। शहर में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग मोहल्लों से लोगों के बीमार होने की शिकायतों के बीच गांव ऐरटी निवासी एक दंपत्ति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

शहर के एक थोक विक्रेता द्वारा बिना किसी गुणवत्ता जांच के सस्ते दामों में कुट्टू का आटा फुटकर दुकानदारों को बेचा गया। नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं ने व्रत के लिए यही आटा खरीदा, जिसके सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आर्यपुरी, दयानंदनगर सहित कई क्षेत्रों से लोगों के बीमार होने की सूचनाएं सामने आई हैं, जिनमें से कई को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। बताया जाता है कि गांव ऐरटी निवासी प्रदीप और उनकी पत्नी कोमल ने व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाई थी। देर रात दोनों को तेज चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शामली में व्यापारियों के बीच टकराव की वीडियो वायरल, दोनो पक्षो ने पुलिस को दी तहरीर ये भी पढ़ें  शामली में व्यापारियों के बीच टकराव की वीडियो वायरल, दोनो पक्षो ने पुलिस को दी तहरीर

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा ये भी पढ़ें  मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित थोक विक्रेता दुकान बंद कर फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है और लोग खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चैत्र नवरात्र से पहले खाद्य विभाग द्वारा खाद्य सामग्री की जांच नहीं की गई, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों पर भी कड़ी कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

शामली: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंक प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी ये भी पढ़ें  शामली: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंक प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी

Views: 88

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची  

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच सोमवार का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। राज्य प्रशासन...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल:10 लाख वोटरों के नाम कटने से मची खलबली, सोमवार की शाम जारी होगी मतदाता पूरक सूची  

लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में दिल्ली विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के आगामी बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शिखा राय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में दिल्ली विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने पर मंथन

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में स्थिति की   देश...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम एशिया युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने पर मंथन

उत्तर प्रदेश

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

अखिलेश यादव का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं के लिए की गई एक बड़ी चुनावी घोषणा ने उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव  का 40 हजार का दांव, पंकज चौधरी का तंज: "सपा वाले चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा भी कर सकते हैं"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव