मध्य पूर्व संघर्ष तेज होने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,836 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 13.65 लाख करोड़ रुपए

On
School Ad

मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष के तेज होने से घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बीते 19 मार्च को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2.46 प्रतिशत या 1,836.57 अंक गिरकर 72,696.39 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 2.60 प्रतिशत यानी 601.85 अंकों की गिरावट के साथ 22,512.65 पर था।

जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर ये भी पढ़ें  जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर

आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सशक्त सेना और तैयार नागरिकों का होना जरूरी : रक्षा मंत्री  ये भी पढ़ें  आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सशक्त सेना और तैयार नागरिकों का होना जरूरी : रक्षा मंत्री

अमेरिकी-ईरान युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के कारण महंगाई की आशंका ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और बाजार लगभग 2.5 प्रतिशत गिर गया। इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स 73,732.58 पर खुलकर एक समय 1974.5 अंक यानी 2.64 प्रतिशत गिरकर 72,558.44 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 22,824.35 पर खुलकर एक समय 643 अंक या 2.75 प्रतिशत गिरकर 22,471.25 पर आ गया। निफ्टी इंडिया अस्थिरता सूचकांक (इंडिया वीआईएक्स) सोमवार के सत्र में 19.11 प्रतिशत बढ़कर 27.17 पर पहुंच गया है। यह कारोबार के अंत में 17.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26.73 पर बंद हुआ। व्यापक बाजारों में बेंचमार्क सूचकांकों से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप में जहां 3.90 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी कंस्ट्रक्शन ड्यूरेबल में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह सबसे अधिक नुकसान झेलने वाला सेक्टर बन गया।

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

निफ्टी रियल्टी (4.74 प्रतिशत की गिरावट) और निफ्टी मेटल (4.97 प्रतिशत की गिरावट) सेक्टरों का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 3.72 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 3.16 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 2.49 प्रतिशत तो निफ्टी आईटी में सबसे कम 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में आई इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में करीब 14 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई, जिससे यह पहले (शुक्रवार) के 428.76 लाख करोड़ रुपए से गिरकर 415.11 लाख करोड़ रुपए हो गया।

मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नए हफ्ते का पहला दिन निवेशकों के लिए काफी खराब रहा और सेंसेक्स में 1,800 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने इस गिरावट की वजह बताते हुए कहा कि वीकेंड के दौरान जो घटनाक्रम सामने आए और अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया बयान, जिसमें कहा गया कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, उससे बाजार में नकारात्मक माहौल बना है। एक्सपर्ट ने कहा कि इस बयान के जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है और कहा है कि अगर ऐसा होता है तो वह खाड़ी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और तनावपूर्ण हालात बाजार के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं और अगर स्थिति और बिगड़ती है तो असर और गहरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत भी वैश्विक बाजारों के रुझान का ही अनुसरण करता है, इसलिए आज लगभग सभी बड़े बाजारों में गिरावट देखी गई।

इसके साथ ही कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था (मैक्रो) और कॉरपोरेट कंपनियों की कमाई (अर्निंग्स) पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार का रुख फिलहाल कमजोर (बेयरिश) बना हुआ है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का करीब 80 प्रतिशत आयात करता है; ऐसे में केवल महंगा तेल ही नहीं बल्कि होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट के कारण सप्लाई प्रभावित होने का भी खतरा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस तनावपूर्ण स्थिति का कोई समाधान नहीं निकलता और हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बाजार में सकारात्मक माहौल बनना मुश्किल है। फिलहाल निवेशकों के लिए यह स्थिति नकारात्मक और चिंताजनक बनी हुई है। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

   मेरठ। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (NH-58) स्थित शोभित यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीसीए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

सहारनपुर: सीएचसी फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात; पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती को भाइयों ने मारी गोली

सहारनपुर। जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सीएचसी फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात; पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती को भाइयों ने मारी गोली

प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट जारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

  नई दिल्ली। प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज इमारत गिरने से हुई दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी में दुख जताया है।   इस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

   उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक तरफ सरकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

उत्तर प्रदेश

मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

   मेरठ। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (NH-58) स्थित शोभित यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीसीए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

सहारनपुर: सीएचसी फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात; पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती को भाइयों ने मारी गोली

सहारनपुर। जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सीएचसी फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात; पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए लाई गई युवती को भाइयों ने मारी गोली

प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में फर्जी टिकट जारी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: टिकटों के फर्जीवाड़े पर रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक', दो फैसिलिटेटर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

   उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक तरफ सरकार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मंत्री जी अपनी ही सरकार के खिलाफ? संजय निषाद का धरना, सियासत में नया ड्रामा!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव