टीवी में मिलेगा इन-बिल्ट सेट-टॉप बॉक्स, 450 चैनल मुफ्त देख सकेंगे दर्शक

On
School Ad

नई दिल्ली। सरकार ने आज ऐसी तीन पहलों की शुरूआत की जिनके तहत देश में बनने वाले सभी टेलीविजन सेटों में अनिवार्य रूप से सेट टॉप बॉक्स लगा हुआ आएगा जिससे चार सौ से अधिक टीवी चैनल निःशुल्क देखे जा सकेंगे। राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कौशल पहल के तहत कंटेट निर्माण करने वालों को 15 हजार लैब्स के माध्यम से कंटेट रचनात्मक ऑडियो विजुअल कंटेंट के निर्माण में एआई के प्रयोग का प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदर्शन के लिए डिजीटल प्लेटफाॅर्म का शुभारंभ किया गया।

रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां रेल भवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में माईवेब्स डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीवी ट्यूनर एवं एडवांस ईपीजी तथा नेशनल एआई स्किलिंग इनीशिएटिव कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, यूट्यूब इंडिया एवं गूगल इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे।

फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल  ये भी पढ़ें  फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये तीनों पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को बल प्रदान करतीं हैं जिसमें वह तकनीक एवं तकनीकी मंच के लोकतंत्रीकरण को आवश्यक बताते हैं। प्रधानमंत्री की सोच है कि सभी घरों में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब टेलीविजन पर विभिन्न चैनलों को देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स लगाने की कोई जरूरत नहीं होगी। देश के सभी टेलीविज़न सेट विनिर्माताओं ने सैकड़ों टीवी सेट बाजार में उतार दिये हैं जिनमें सेट टॉप बॉक्स की जगह एक बहुत छोटा का टीवी ट्यूनर कार्ड लगा है और उससे करीब साढ़े चार सौ चैनल निःशुल्क देखे जा सकेंगे।

पानीपत में कोहरे की मार, 15 वाहन टकराए,10 लोग घायल ये भी पढ़ें  पानीपत में कोहरे की मार, 15 वाहन टकराए,10 लोग घायल

वैष्णव ने कहा कि इसी प्रकार से माईवेब्स डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत में ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा देने की पहल को बल मिेलेगा। भारतीय रचनात्मक प्रौद्याेगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के सहयोग से देश में 15000 लैब खोली जाएंगी जिनमें उद्योग, विद्यार्थी और आईआईसीटी, तीनों को एकसाथ लाकर गुणवत्तापूर्ण कंटेट क्रियेशन को बढ़ावा देने एवं उन्हें डिजिटल बाज़ार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल में शुरू की गई क्रियेटर्स कॉर्नर की पहल सफल रही है तथा जल्द ही ऑडियो कंटेट बनाने वाले क्रियेटर्स के लिए आकाशवाणी एवं अन्य डिजीटल प्लेटफॉर्म्स पर मौका उपलब्ध कराया जाएगा।

सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि तीन मुख्य पहलें- नेशनल एआई स्किलिंग इनिशिएटिव, माईवेब्स प्लेटफॉर्म और टीवी ट्यूनर के साथ एडवांस्ड ईपीजी—सरकार के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप हैं। उन्होंने एआई स्किलिंग पहल में अपनी साझीदारी के लिए यूट्यूब और गूगल का आभार व्यक्त किया।

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन ये भी पढ़ें  लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

जाजू ने घोषणा की कि अब सभी टेलीविज़न सेट इनबिल्ट डी2एच फ्री डिश सिस्टम के साथ आएंगे, जिससे अलग से सेट-टॉप बॉक्स की ज़रूरत खत्म हो जाएगी। हालांकि डिश लगानी पड़ेगी। जाजू ने बताया कि कंटेंट बनाने वाले, खासकर युवा, माईवेब्स प्लेटफॉर्म का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं और उन्होंने और भी लोगों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। माईवेब्स प्लेटफॉर्म कंटेंट बनाने वालों को न केवल अपना कंटेंट बनाने, बल्कि उसे अपलोड करने और साझा करने में भी सक्षम बनाता है। इससे कंटेंट बनाने वालों और सरकार, दोनों को ही विभिन्न चुनौतियों से निपटने में लाभ मिलेगा।

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को नई ताकत: मिशन शक्ति के तहत आधुनिक बाइकें हुई रवाना

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस को महिला सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को नई ताकत: मिशन शक्ति के तहत आधुनिक बाइकें हुई रवाना

मुजफ्फरनगरः अलमासपुर में नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन संपन्न, 180 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

मुजफ्फरनगर। अलमासपुर क्षेत्र में आज नवशक्ति यात्रा के पांचवें दिन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 180 से अधिक महिलाओं...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः अलमासपुर में नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन संपन्न, 180 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

LPG अपडेट: पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर पेट्रोलियम मंत्रालय का एक्शन

नई दिल्ली। पिछले तीन सप्ताह में तीन लाख पचास हजार पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए या फिर नए दिए गए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG अपडेट: पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर पेट्रोलियम मंत्रालय का एक्शन

मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सौगात: स्मार्ट सिटी तर्ज पर होगा विकास-कपिल देव

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिली है। कपिल देव अग्रवाल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सौगात: स्मार्ट सिटी तर्ज पर होगा विकास-कपिल देव

शामली: अस्पताल से डॉक्टर की बाइक चोरी, अस्पताल कर्मचारी का बेटा निकला चोर, सीसीटीवी से खुला राज 

शामली। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से सोमवार को एक चिकित्सक की बाइक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने...
शामली 
शामली: अस्पताल से डॉक्टर की बाइक चोरी, अस्पताल कर्मचारी का बेटा निकला चोर, सीसीटीवी से खुला राज 

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव