नमो भारत कनेक्ट ऐप बना यात्रियों की पहली पसंद, 3.5 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार

On
School Ad

 गाजियाबाद। नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप तेजी से यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। आधुनिक और डिजिटल सुविधाओं से लैस यह ऐप यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है। इस ऐप के उपयोगकर्ताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख को पार कर चुका है। फरवरी 2026 तक 3 लाख 61 हजार से अधिक यात्री इस ऐप का उपयोग कर रहे हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप के जरिए यात्री बिना टिकट काउंटर पर लाइन लगाए आसानी से डिजिटल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के माध्यम से 6 लाख 70 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2026 तक कुल 24 लाख 70 हजार से ज्यादा डिजिटल टिकट खरीदे जा चुके हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि यात्री तेजी से डिजिटल माध्यमों को अपना रहे हैं।

 

पानीपत में कोहरे की मार, 15 वाहन टकराए,10 लोग घायल ये भी पढ़ें  पानीपत में कोहरे की मार, 15 वाहन टकराए,10 लोग घायल

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ये भी पढ़ें  पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

इस ऐप में केवल टिकटिंग ही नहीं, बल्कि कई उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, खोया-पाया सुविधा, शिकायत निवारण प्रणाली, महिला सुरक्षा सहायता, हेल्पलाइन और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता शामिल हैं। रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग फीचर यात्रियों को ट्रेन की वर्तमान स्थिति, अगले स्टेशन और अनुमानित आगमन समय की जानकारी देता है, जिससे वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं। वहीं, लाइव पार्किंग स्टेटस फीचर उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है, जो अपने निजी वाहनों से स्टेशन तक पहुंचते हैं। इसके जरिए वे पहले ही जान सकते हैं कि संबंधित स्टेशन पर पार्किंग उपलब्ध है या नहीं। उदाहरण के तौर पर, गुलधर स्टेशन जाने वाले यात्री पहले से ही पार्किंग की स्थिति देखकर अपना निर्णय ले सकते हैं।

आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम राम लला के दरबार पहुंची ये भी पढ़ें  आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम राम लला के दरबार पहुंची

 

ऐप में ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री अपने खोए हुए सामान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसे वापस पाने के लिए दावा कर सकते हैं। इसके अलावा ‘हेल्प एंड सपोर्ट’ फीचर के जरिए यात्री सीधे स्टाफ से संपर्क भी कर सकते हैं। इस ऐप की एक और खासियत इसका एकीकृत टिकटिंग सिस्टम है। इसके माध्यम से यात्री दिल्ली मेट्रो के लिए भी क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं। पिछले तीन महीनों में इस ऐप के जरिए 59 हजार से अधिक दिल्ली मेट्रो टिकट बुक किए गए हैं।

 

वहीं, दिल्ली मेट्रो के ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप के जरिए नमो भारत के लिए भी 32 हजार से अधिक टिकट खरीदे गए हैं। इस एकीकृत व्यवस्था के तहत फरवरी 2026 तक कुल 3 लाख 17 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही, एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच भी एकीकृत टिकटिंग सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब यात्री भारतीय रेल और नमो भारत दोनों की यात्रा की योजना एक ही प्लेटफॉर्म से बना सकते हैं। ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी विकल्प के जरिए यात्री सीधे रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर, नमो भारत कनेक्ट ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो यात्रियों को स्मार्ट, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान कर रहा है। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में ईद की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार

शामली। ईद और रविवार के लगातार दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की...
शामली 
शामली में ईद की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार

हरियाण: जींद की कोर्ट ने रिश्वतखोर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और लिपिक को सुनाई चार-चार साल की कैद, 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका

जींद। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को कायम रखते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाण: जींद की कोर्ट ने रिश्वतखोर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और लिपिक को सुनाई चार-चार साल की कैद, 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका

शामली में ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन...
शामली 
शामली में ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शामली। भारत  मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों दिए...
शामली 
शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव