शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

School Ad

शामली। भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जाति आधारित जनगणना, एससी-एसटी-ओबीसी के हितों की सुरक्षा तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

दिए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट स्तर पर ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का निर्णय लेने के बावजूद जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों का कॉलम शामिल नहीं किया गया है, जो ओबीसी वर्ग के साथ धोखाधड़ी है। मांग की गई कि आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से जाति कॉलम जोड़ा जाए। इसके अलावा, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग की गई।

शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्या ये भी पढ़ें  शामली: सोने के कुंडल बने वृद्धा की मौत का कारण; दो युवकों ने लूट के लिए की रामप्यारी की हत्या

शामली: जयंत चौधरी को मिली धमकी पर आर्य जाट महासभा में उबाल; सुरक्षा घेरा मजबूत करने की उठाई मांग ये भी पढ़ें  शामली: जयंत चौधरी को मिली धमकी पर आर्य जाट महासभा में उबाल; सुरक्षा घेरा मजबूत करने की उठाई मांग

संगठन ने आरोप लगाया कि कमजोर नियम बनाकर और न्यायालय में प्रभावी पैरवी न करने से इन वर्गों के साथ अन्याय हुआ है। शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी से मुक्त किया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की भी जानकारी दी। बताया गया कि 23 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया है।पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज व व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार, मंडल प्रभारी शिवकेश बोध, वरूण गौतम, तरूण गौतम, तरूणा गौतम, करूणा गौतम आदि मौजूद रहे।

शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

हिसार। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार की देर शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया।...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा:हिसार में भीषण सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर घायल

बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोका नहीं गया था, कानून व्यवस्था के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही...
Breaking News  प्रयागराज  बरेली  
बरेली के डीएम व एसएसपी ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया, घर में नमाज़ अदा करने से रोका नहीं गया

अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े कथित बड़े बैंक   साथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की आरकॉम लोन धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI-ED की ढिलाई पर जताई नाराजगी..SIT गठित करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पति या पत्नी की मृत्यु के बाद एक्स-पार्टी (एकतरफा)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पति की मृत्यु के बाद एकतरफा तलाक रद्द नहीं हो सकता

महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

अयोध्या। महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
महाभारत टीवी सीरियल के 'भीष्म' अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि में राम लला के किये दर्शन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव