शामली में ईद की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार

शामली। ईद और रविवार के लगातार दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल खुलते ही विभिन्न विभागों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित होती नजर आईं। भारी भीड के कारण मरीजों को दवा लेने में भी घंटों का समय लग गया।
शनिवार की ईद उल फितर और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। भीड़ के कारण रजिस्ट्रेट काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष, औषधि केन्द्र पर मरीजों की लाईने लगी थी। दो दिन तक ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। तीसरे दिन अस्पताल खुलने पर करीब 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों तक हर जगह भीड़ का आलम यह था कि चिकित्सक के पास तक जाने में मरीजों की जददो जहद करनी पडी।
ये भी पढ़ें शामली में खेत से घर लौट रहे किसान पर दंबगों का हमला, फायरिंग कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप लंबी लंबी लाईने में खडे मरीज धक हारकर जमीन पर बैठे भी दिखाई दिये। सबसे अधिक भीड़ जनरल फिजिशियन, और हड्डी रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर देखने को मिली। मरीजों को पर्ची बनवाने और डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जताई। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अवकाश के कारण मरीजों की संख्या अधिक रही, लेकिन सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां