शामली: अस्पताल से डॉक्टर की बाइक चोरी, अस्पताल कर्मचारी का बेटा निकला चोर, सीसीटीवी से खुला राज
आपसी समझौते और माफी के बाद बिना पुलिस केस के सुलझा मामला

शामली। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से सोमवार को एक चिकित्सक की बाइक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया। हालांकि, इस मामले में मोड़ तब आया जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और चोर की पहचान अस्पताल के ही एक कर्मचारी के बेटे के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद इसे आपसी समझौते के आधार पर रफा-दफा कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक अपनी बाइक परिसर में खड़ी कर ड्यूटी पर गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो बाइक वहां से नदारद थी। अस्पताल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की खबर से स्टाफ में हड़कंप मच गया।
घर का ही निकला 'भेदी'
बाइक की तलाश के लिए तुरंत अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक बड़ी सफाई से बाइक लेकर जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। जब गहराई से जांच की गई, तो युवक की पहचान अस्पताल में ही कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पुत्र के रूप में हुई। यह जानकर चिकित्सक और अन्य स्टाफ दंग रह गए।
ये भी पढ़ें शामली में ईद की छुट्टियों के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजारमाफी-तलाफी के बाद खत्म हुआ विवाद
जैसे ही यह बात साफ हुई कि चोरी कर्मचारी के बेटे ने की है, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और चिकित्सकों ने बीच-बचाव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के पास से बाइक बरामद कर ली गई और उसके परिजनों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला सुलझा लिया गया। चिकित्सक ने भी मानवीय आधार पर या स्टाफ के बीच कड़वाहट न बढ़े, इस लिहाज से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल, अस्पताल परिसर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें शामली में खेत से घर लौट रहे किसान पर दंबगों का हमला, फायरिंग कर दहशत फैलाने का लगाया आरोप
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां