सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

School Ad

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालनार्थ की गयी कार्यवाही एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा मुख्य रूप से स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में अभियानात्मक कार्यवाही करने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया तथा शिक्षा विभाग को भी अण्डर ऐज वाहन चलाने इत्यादि के सम्बन्ध में अपने स्तर से कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी निर्देश दिये गये कि नाबालिग द्वार वाहन चलाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अभिभावकों के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ परिवहन एवं पुलिस विभाग को वाहन चालकों के लाईसेंस निलम्बन के सम्बन्ध में ओर अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
 
डीएम मनीष बंसल ने समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों द्वारा मार्ग पर घटित दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में दुर्घटना के कारकों का विशलेषण करते हुए उनका निवारण किये जाने हेतु विवरण आगमी बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। साथ ही मार्ग पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों को मार्ग पर यथावश्यक अल्पाकलिक व दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराये जाने के साथ-साथ तेज गति से वाहन संचालन के सम्बन्ध में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस क्रम में जनपद सहारनपुर के नागल क्षेत्र में एन०एच० पर फुट ओवरब्रिज बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने एवं जनपद मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा पर फलाईओवर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के लिए सम्बन्धित सडक निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया। जिससे सडक दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लायी जा सके।
 
 
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले गुडसेमेरेटियन के सम्बन्ध में ए०डी० हेल्थ सहारनपुर को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना में पीडित व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप (एजेक्जर-ए) को पूर्ण रूप से भरवाया जाना सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित पुलिस थानें से भी सत्यापन कराया जाए। जिससे राहवीर योजना तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार हेतु कैश लेस स्कीम के सम्बन्ध में यथावश्यक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुए सफल क्रियान्वयन कराया जा सके। बैठक में समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ परिवहन विभाग से सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सहारनपुर एम0पी0सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुजफ्फरनगर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शामली एवं यात्री मालकर अधिकारी सहारनपुर उपस्थित रहे।
Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शामली। भारत  मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों दिए...
शामली 
शामली में जातिगत जनगणना की मांग तेज, भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

      मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़कों पर जानलेवा स्टंट कर रील बनाने वाले रईसजादों के खिलाफ पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी पड़ गई भारी; छपार पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा, मोटरसाइकिल सीज

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव