मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान, पुलिस ने शुरू की जांच

School Ad

मुजफ्फरनगर (मोरना): जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में दबंगई और आपसी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर सामान लेने जा रहे दो सगे परिजनों पर गांव के ही दबंगों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियारों और लाठी-डंडों का बेखौफ इस्तेमाल किया गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रास्ते में घेरकर किया लहूलुहान जानकारी के अनुसार, पीड़ित समीर (निवासी किशनपुर) का भाई खुशनसीब और भतीजा सुहेल रविवार दोपहर घर का किराना सामान लेने दुकान पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही हथियारबंद होकर घात लगाए बैठे शाहिद, नाहिद, जाहिद, आबिद और सैफूल ने उन्हें रोक लिया। पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों व लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में खुशनसीब और सुहेल बुरी तरह घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े।

हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका ये भी पढ़ें  हिमाचल विधानसभा में बजट के दौरान विपक्ष का हंगामा, वेल में आकर नारेबाजी, सीएम सुक्खू का बजट भाषण बीच में रुका

ग्रामीणों को देख धमकी देते हुए भागे हमलावर चीख-पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर पीड़ितों को मरणासन्न हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका ये भी पढ़ें  गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित समीर की तहरीर पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल  ये भी पढ़ें  फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर विवाद, यूपी में 'पाक समर्थित सरकार' की साजिश का दावा, मचा बवाल

Views: 228

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

बेगूसराय। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन में कहा गया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब चुनौतियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

खतौली। समाजवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

उत्तर प्रदेश

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव