मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती
कार्यक्रम में शोषितों और वंचितों की आवाज़ बुलंद करने का लिया संकल्प

खतौली। समाजवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बुढ़ाना रोड स्थित काज़ी हाउस पर नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सपाइयों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज़ थे। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का पूरा जीवन समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा सपा नेता अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा कि डॉ. लोहिया ने आजाद भारत में नागरिकों को सत्ता से आँख मिलाकर सवाल पूछना सिखाया। उन्होंने सत्ता के खिलाफ रहकर भी भारतीय राजनीति और जनमानस पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक और सामाजिक था।
सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में हाजी यूसुफ, इरशाद, काजी अदील अहमद, देवेंद्र कुमार, पूर्व सभासद शाहिद पप्पू, आस मोहम्मद सभासद, एहतेशाम सभासद, आफाक पठान, रिजवान, वली मंसूरी, कैस काजी, शादाब कुरैशी, जावेद पठान सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां