मुजफ्फरनगर: बाइक विवाद में रियावली नगला बना अखाड़ा; दो दिन में तीन बार पथराव, 16 उपद्रवी गिरफ्तार

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली नगला में एक मामूली बाइक विवाद ने सांप्रदायिक तनाव और भारी संघर्ष का रूप ले लिया है। दो दिन पहले बाइक की टक्कर और तेज रफ्तार को लेकर शुरू हुई कहासुनी सोमवार तक तीन बार खूनी संघर्ष और पथराव में बदल गई। पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अब तक दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर: रामआशीष यादव बने अपर पुलिस अधीक्षक; SSP संजय कुमार वर्मा ने कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: रामआशीष यादव बने अपर पुलिस अधीक्षक; SSP संजय कुमार वर्मा ने कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित

मामूली टक्कर से शुरू हुआ था विवाद

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक भी जब्त

विवाद की जड़ दो दिन पहले हुई एक घटना है, जब गांव की सड़क पर बाइक तेज चलाने और टक्कर लगने को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह मामूली झगड़ा बड़े विवाद में बदल गया और शनिवार को पहली बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। रविवार को भी गांव में तनाव बना रहा और लाठी-डंडों के साथ पथराव की घटना हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश ये भी पढ़ें  सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

सोमवार सुबह फिर से हुई पत्थरबाजी

पुलिस की मौजूदगी और चेतावनी के बावजूद सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों गुटों में ठन गई। सुबह-सुबह हुई पत्थरबाजी से गांव की गलियों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने मौके से ही कई लोगों को दबोच लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हिंसा के वीडियो

रियावली नगला में हुई इस पत्थरबाजी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में छतों और गलियों से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते लोग साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस इन वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है ताकि किसी भी दोषी को बख्शा न जा सके।

एसपी देहात का सख्त संदेश

एसपी देहात आदित्य बंसल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद बाइक तेज चलाने को लेकर शुरू हुआ था जो लगातार बढ़ता गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 16 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है, जिन्हें सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गांव में शांति व्यवस्था भंग करने और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Views: 132

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नई Renault Duster 2026 Review: दमदार लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस से SUV बाजार में मचाया धमाका

अगर आप एक दमदार SUV का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। Renault Duster...
ऑटोमोबाइल 
नई Renault Duster 2026 Review: दमदार लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस से SUV बाजार में मचाया धमाका

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

नोएडा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में जेवर एयरपोर्ट...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सड़क सुरक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की  बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चैत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़

सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण

मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

   मेरठ। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (NH-58) स्थित शोभित यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीसीए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शोभित यूनिवर्सिटी में छात्रा की संदिग्ध मौत से कोहराम; पल्लवपुरम कैंपस में छात्रों का भारी हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव