मुजफ्फरनगर: पुलिस की बड़ी दबिश, अलग-अलग इलाकों से 6 शातिर वारंटी गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर चला 'क्लीन स्वीप' अभियान, सिविल लाइंस पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को आज बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुजफ्फरनगर न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के आधार पर 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में सिविल लाइंस थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दी। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ की गई जो कोर्ट की तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे और जिनके खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। पुलिस टीमों ने गुलबहार पुत्र हारून (निवासी: महमूदनगर), शानू पुत्र नसरुद्दीन (निवासी: मल्हुपुरा), राशिद पुत्र महमूद (निवासी: केवलपुरी), राशिद पुत्र साहिद त्यागी (निवासी: सरवट त्यागी चौक), प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिंह (निवासी: बधाई कला, थाना चरथावल) और मसूर सैफी पुत्र नासिर (निवासी: मॉडल टाउन) को गिरफ्तार किया है।
कोर्ट में पेशी के बाद भेजे जेल
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, , जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य वांछित अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इस सफल धरपकड़ अभियान को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक रेशमपाल सिंह, कृष्णकपूर, खुशीलाल, उधम सिंह और पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। टीम को मुख्य आरक्षी राजीव नागर, जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल महिपाल व अरविंद का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां