मुजफ्फरनगर: साहब! 16 महीने से नहीं मिली रंगाई की मजदूरी, बुढ़ाना समाधान दिवस में एसडीएम से मजदूर ने लगाई गुहार, जांच के निर्देश

बुढ़ाना तहसील परिसर में 9 शिकायतों में से महज एक का हुआ निस्तारण

School Ad

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील परिसर में सोमवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कृष्णकांत विश्वकर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

समाधान दिवस में उस समय अधिकारी भी चौंक गए जब कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी रोहतास ने अपनी व्यथा सुनाई। रोहतास ने बताया कि वह रंगाई-पुताई का काम करता है। उसने करीब 16 महीने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में पूरी मेहनत से रंगाई-पुताई का कार्य किया था। उस समय चिकित्सा प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह तैनात थे। रोहतास के अनुसार, उसकी मजदूरी के 18 हजार रुपये से अधिक बकाया हैं।

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद: कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों ने पढ़ी नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद: कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों ने पढ़ी नमाज, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

तबादले के बीच फंसी फाइल
पीड़ित मजदूर ने बताया कि कार्य संपन्न होने के बाद डॉ. अर्जुन सिंह का स्थानांतरण हो गया और नए चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने कार्यभार संभाल लिया। अब नए प्रभारी के आने के बाद उसे मजदूरी के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। रोहतास ने अधिकारियों के सामने गुहार लगाते हुए कहा, "साहब! गरीब आदमी हूँ, मेरी मजदूरी के पैसे दिला दो।" मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेंद्र नागर, तहसीलदार महेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के खंड विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

मुज़फ्फरनगर की चरथावल विधानसभा 2027: किसका होगा राज ?, कौन बनेगा नया सरताज ?, दीजिए अपनी राय फेसबुक पेज पर. .! ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर की चरथावल विधानसभा 2027: किसका होगा राज ?, कौन बनेगा नया सरताज ?, दीजिए अपनी राय फेसबुक पेज पर. .!

 

Views: 60

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

बेगूसराय। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम से अनामिका कुमारी ने हासिल की तीसरी रैंक, यूपीएससी की तैयारी लक्ष्य

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन में कहा गया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब चुनौतियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

खतौली। समाजवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर: खतौली में सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती 

उत्तर प्रदेश

6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र के ग्राम औड़ेरा में लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 02...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
6 महीने में उखड़ी सड़क: ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, PWD के खिलाफ प्रदर्शन

सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को घायलवस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर मुठभेड़: हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

सहारनपुर। महिला हेल्प डेस्क पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय के निर्देशन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने स्वयं खडे़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का समाधान, सहारनपुर नगर निगम की पहल

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले के गंगापार फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित 'आदर्श कोल्ड स्टोरेज'इलाके में...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: मुख्यमंत्री योगी का मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआजा देने का ऐलान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव