मुजफ्फरनगर: खतौली में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा और सम्मान का शंखनाद
पुलिस ने पंपलेट बांटकर महिलाओं को दी सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के अंतर्गत शनिवार को खतौली पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने कस्बे के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जागरूकता का अलख जगाया।
एंटी रोमियो टीम की प्रभारी, उपनिरीक्षक (एसआई) खुशबू कुमारी के नेतृत्व में टीम ने कस्बे के व्यस्त बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को बताया कि सरकार उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कितनी गंभीर है।
हेल्पलाइन नंबर: सुरक्षा अब बस एक कॉल दूर
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा हेल्पलाइनों के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे वूमेन पावर लाइन:1090,महिला हेल्पलाइन:181,पुलिस आपातकालीन सेवा: 112, चाइल्ड हेल्पलाइन:1098 और साइबर क्राइम हेल्प लाइन:1930 नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।एसआई खुशबू कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराधों पर चुप्पी न साधें। हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और आरोपी के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाती है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल
अभियान का दूसरा चरण ग्रामीण क्षेत्रों में चला। ग्राम लाडपुर और लिसोड़ा के पंचायत घरों में आयोजित कार्यक्रमों में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में संवेदनशील तरीके से समझाया। नवरात्रि के पावन अवसर पर शुरू हुए इस फेज 5.0 के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी पेंशन योजनाओं (विधवा एवं वृद्धावस्था) का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी लाडपुर सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां