मुजफ्फरनगर: चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी का रोमांच शुरू; सीडीओ और अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान ने किया 'ओपन पुरुष प्रतियोगिता' का आगाज

मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय चौधरी चरण सिंह खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण खुली (ओपन) पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 22 मार्च तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण और विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव बालियान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
परंपरागत स्वागत और परिचय के साथ हुई शुरुआत प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शाम चार बजे मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (सहारनपुर और मेरठ मंडल) जितेंद्र यादव और क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा भी मौजूद रहे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर सम्मानित किया। बाल कल्याण समिति के राजीव कुमार का भी इस सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
मैदान पर कड़ा मुकाबला: पूल 'ए' से 'डी' तक भिड़ेंगी टीमें प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 21 मार्च को विभिन्न पुलों में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
-
पूल ए: मेजबान मुजफ्फरनगर का मुकाबला सहारनपुर से होगा।
-
पूल बी: मेरठ और बागपत के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
-
पूल सी: गाजियाबाद और मथुरा की टीमें आमने-सामने होंगी।
-
पूल डी: सुल्तानपुर, बिजनौर, शामली और हापुड़ की टीमें कबड्डी के मैदान में पसीना बहाएंगी।
जिला खेल कार्यालय के कर्मचारियों और सहयोगी टीम की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन 22 मार्च को होगा, जिसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां