मुजफ्फरनगर: गुर्जर समाज का ऐतिहासिक फैसला; मृत्यु भोज और शादियों में दहेज प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, 'जय किसान आंदोलन' का हुआ शंखनाद

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। गुर्जर समाज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने और किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए एक बड़ी मुहिम का आगाज किया है। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर आयोजित गुर्जर सद्भावना सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब तेरहवीं पर 'ब्रह्मभोज' और शादियों में 'दहेज की नुमाइश' पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही स्थानीय मुद्दों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए 'जय किसान आंदोलन' नामक नए संगठन की नींव भी रखी गई है।

तेरहवीं पर ब्रह्मभोज बंद; शोक सभाओं में नहीं होगी भाषणबाजी

जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर ये भी पढ़ें  जौनपुर: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद उमाकांत यादव की तबीयत बिगड़ी, BHU रेफर

गुर्जर छात्रावास में हुई पंचायत में समाज के पंचों ने कड़े फैसले लेते हुए कहा कि मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है। अब तेरहवीं और रस्म पगड़ी पर ब्रह्मभोज आयोजित नहीं होगा। दूर-दराज से आने वाले रिश्तेदारों के लिए केवल सादा भोजन बनेगा। शोक सभाओं में अनावश्यक भाषणबाजी और शोक संदेश पढ़ने की परंपरा को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

1 अप्रैल से बदलेगा इनकम टैक्स सिस्टम: जानिए आपकी जेब पर कितना और क्या-क्या पड़ेगा असर ये भी पढ़ें  1 अप्रैल से बदलेगा इनकम टैक्स सिस्टम: जानिए आपकी जेब पर कितना और क्या-क्या पड़ेगा असर

शादियों में व्हाट्सएप से निमंत्रण; घी-बुरा और दाल-चावल को प्राथमिकता

हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें ये भी पढ़ें  हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें

विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सभा ने तय किया है कि अब दहेज की लिस्ट पढ़ने और सामान के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। शादियों में भारी भीड़ जुटाने के बजाय फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से दिए गए निमंत्रण को ही पर्याप्त माना जाएगा। खान-पान में पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए घी-बुरा और दाल-चावल जैसे सादे भोजन को प्राथमिकता दी जाएगी। धार्मिक आयोजनों में शोर-शराबे और पाखंड से बचकर वेदों व गीता के अध्ययन का आह्वान किया गया है।

'जय किसान आंदोलन' का गठन; बिना चंदे के लड़ेंगे हक की लड़ाई

समाज के राजनीतिक और स्थानीय हितों की रक्षा के लिए 'जय किसान आंदोलन' के गठन की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस संगठन में कोई सदस्यता शुल्क या चंदा नहीं लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन चौहान और मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राजनीति में समाज का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए गुर्जर सद्भावना सभा ने पूरे समाज से एकजुट होने की अपील की है।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली नगला में रविवार को बाइक की मामूली टक्कर ने बड़े सांप्रदायिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर। जनपद की पॉश कॉलोनी साकेत में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/मोरना। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों की सक्रियता आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। जनपद के बुढ़ाना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

मुजफ्फरनगर/देवबंद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने देवबंद पहुंचकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव