मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद की पॉश कॉलोनी साकेत में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने परिजनों के साथ ससुराल के गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। घर से निकाले जाने और पति के अपनी ही जेठानी के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए महिला ने मोर्चा खोल दिया। वहीं, घर के अंदर खुद को कैद किए हुए पति ने मीडिया के सामने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए 'ड्रम कांड' का जिक्र कर सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुँची सिविल लाइन पुलिस के भी इस ड्रामे को देखकर हाथ-पांव फूल गए।

शादी के 4 महीने बाद ही रिश्तों में दरार, अवैध संबंधों का आरोप

हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें ये भी पढ़ें  हिमाचल का बजट आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे पेश, आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को बड़ी उम्मीदें

जानकारी के अनुसार, ट्विंकल शर्मा का विवाह 8 दिसंबर 2023 को साकेत निवासी सचिन शर्मा के साथ हुआ था। धरने पर बैठी ट्विंकल का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और जेठानी के बीच अनैतिक संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। न्याय की मांग को लेकर वह मायके वालों के साथ घर के मुख्य द्वार पर डट गई।

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

पति का सनसनीखेज दावा: "नीले ड्रम में भरकर फेंक देगी मेरी लाश"

यूएनआई (UNI) पर पुलिस का भारी छापा; बिना नोटिस जबरन खाली कराया गया न्यूज़रुम, पत्रकारों को घसीटकर बाहर निकाला ये भी पढ़ें  यूएनआई (UNI) पर पुलिस का भारी छापा; बिना नोटिस जबरन खाली कराया गया न्यूज़रुम, पत्रकारों को घसीटकर बाहर निकाला

विवाद के बीच घर के अंदर बंद पति सचिन शर्मा ने खिड़की से चिल्लाते हुए मीडिया के सामने सनसनीखेज बयान दिया। सचिन ने चीखते हुए कहा, "मुझे अपनी हत्या का डर है। यह अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरी हत्या कर लाश को नीले ड्रम में भर देगी।" सचिन ने आरोप लगाया कि ट्विंकल उसे 'काले रंग' का ताना देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। उसने साफ लहजे में आत्महत्या की धमकी देते हुए कहा कि वह मर जाएगा, लेकिन पत्नी के साथ नहीं रहेगा।

पुलिस की मौजूदगी में तनाव, जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस

साकेत जैसे शांत इलाके में हुए इस ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाहिता पक्ष घर में प्रवेश और सुरक्षा की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और मामले को थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Views: 557

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली नगला में रविवार को बाइक की मामूली टक्कर ने बड़े सांप्रदायिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर पर 'खूनी जंग'; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, 10 लोग लहूलुहान, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर। जनपद की पॉश कॉलोनी साकेत में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता, अंदर कैद पति बोला— "नीले ड्रम में भरकर मेरी लाश फेंक देगी पत्नी, मुझे जान का खतरा"

मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना/मोरना। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों की सक्रियता आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है। जनपद के बुढ़ाना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: कुट्टू का जहरीला आटा खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार; खाद्य विभाग का 'हंटर' चला, बुढ़ाना में दुकान खुलवाकर लिए सैंपल, मोरना में भी छापेमारी

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

मुजफ्फरनगर/देवबंद। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने देवबंद पहुंचकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की शिष्टाचार भेंट; ईद की मुबारकबाद देकर दिया 'सामाजिक सद्भाव' का संदेश

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

बिजनौर/चंदक। जनपद के खिरनी क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आमने-सामने आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: पूर्व सांसद और किसान संगठन में ठनी; चंदक मंडी में हजारों किसानों की हुंकार, दिगंबर सिंह बोले— "सत्ता के नशे में किसी की जमीन छीनी, तो जनता लंगोटी पाड़ देगी"

पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, विकास और संगठन पर सार्थक चर्चा

सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा की साइकिल करेंगे पंक्चर, 2027 में हम 2017 दोहराएंगे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी धाम में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
विंध्यधाम में दर्शन करने आई दिल्ली की वृद्ध महिला सीढ़ी से गिरी, मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव