गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

-नवंबर 2025 में की थी लव मैरिज, दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप

On
School Ad

गुरुग्राम। अपनी 23 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के भाई का आरोप है कि वह उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। आखिरकार उसने उसकी बहन की हत्या भी कर दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी को उप-निरीक्षक इंचार्ज पुलिस चौकी सेक्टर-93 प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-89 से काबू किया गया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में आरोपी उसके पति से पुलिस पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि 18 मार्च 2026 को उसने अपनी पत्नी को एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 18 मार्च 2026 को सेक्टर-93 पुलिस चौकी को सेक्टर-10 अस्पताल से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम असपताल पहुंची।

ईरान में 3 को फांसी: अमेरिका-इजरायल के लिए जासूसी और हत्या का आरोप ये भी पढ़ें  ईरान में 3 को फांसी: अमेरिका-इजरायल के लिए जासूसी और हत्या का आरोप

वहां मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसकी बहन की शादी नवंबर 2025 में अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरुण शर्मा द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती व बार-बार पैसों की मांग को लेकर उसकी बहन पर दबाव बनाया जाता था।

पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले ये भी पढ़ें  पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले

 

यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध ये भी पढ़ें  यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

चार मार्च 2026 से उसकी बहन व इसका जीजा अरुण इन्हीं के पास गढ़ी-हरसरू में रहने लगे थे। अब 17 मार्च 2026 की रात को अरुण शर्मा द्वारा नशे की हालत में उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। अगले दिन 18 मार्च 2026 को सुबह उसके जीजा ने उसकी बहन को बात करने के लिए नीचे कमरे में लेकर गया था। इसके कुछ समय पश्चात ही उसकी बहन घर में बेहोश अवस्था में मिली। उसके नाक से खून निकला हुआ था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

मृतका के परिजनों के बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-10 में अरुण शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला के पति अरुण शर्मा (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12 वीं) निवासी गांव बहटा हाजीपुर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली के अशोक नगर शाहदरा से काबू किया गया है।

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

मथुरा। छाता क्षेत्र में प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से कुचलकर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले फल भी बाजार में आने लगते हैं। तरबूज और खरबूज के साथ...
लाइफस्टाइल 
प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र में दूब घास की महत्ता बढ़ जाती है क्योंकि बिना दूब घास के मां जगदम्बा का...
हेल्थ 
चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

  नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार   ऐसे...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

उत्तर प्रदेश

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

मथुरा। छाता क्षेत्र में प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से कुचलकर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

सहारनपुर।  जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

   मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में ईदुल-फितर का त्योहार पूरे धार्मिक उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक शाही...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर कानपुर क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर बैठक जारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव