ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि उसके बुनियादी ढांचे पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान का टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और वैश्विक चिंता गहरा गई है।
ईरान के समाचार पत्र फिलिस्तीन क्रॉनिकल के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश के बुनियादी ढांचे पर कोई हमला होता है तो ईरान बिल्कुल संयम नहीं बरतेगा। अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान के पास इज़राइल द्वारा संभावित हमले की खुफिया जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो उसका जवाब बेहद कड़ा होगा। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग सिद्धांतों वाले हैं। हम बातचीत के दौरान छिपकर हमला नहीं करते, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम ज़ोरदार जवाब देते हैं।
इस बयान के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह संकेत देते दिखाई दे रहे हैं कि ईरान, अमेरिका पर हमला करने की तैयारी कर रहा था। वहीं, ईरान ने खाड़ी के कई देशों में तेल और गैस उत्पादन से जुड़ी कई सुविधाओं को निशाना बनाया है। इन हमलों के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डाॅलर प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि, पश्चिम एशिया में करीब तीन हफ्ताें से अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इन हमलों में ईरान में लगभग 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें सर्वाेच्च नेता अली हुसैनी ख़ामेनेई कई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
इसके जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इजराइल के अलावा जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से भारी नुकसान हुआ है, बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची है और हवाई यातायात के साथ-साथ वैश्विक बाजार भी प्रभावित हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां