पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के अनुसार, 19 मार्च को पाली क्षेत्र से एक ट्रक में 26 गोवंश बरामद किए गए थे। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। उसी मामले में वांछित चल रहे शातिर तस्कर सिराज अहमद की तलाश की जा रही थी।
ये भी पढ़ें प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायलशनिवार को सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपित के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई है। मौके से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किया हैं।
ये भी पढ़ें मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गोल्फ कार्ट से 7 कोस की परिक्रमा शुरू इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय सिंह व उपनिरीक्षक अवधेश सिंह समेत जिगना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां