प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

On
School Ad

प्रयागराज/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। यहां कोदहूं गांव के पास सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (संख्या यूपी 70 क्यूटी 3038) करीब 35 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। सुबह लगभग 5:30 बजे जैसे ही बस कोदहूं गांव के समीप पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी 24 घंटे बाद भी जारी, 'शिवा वेड्स गौरी' की पर्ची लगाकर बराती बन पहुंचे अफसर

घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। एक गंभीर घायल को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दुर्घटना में बस चालक सतीश गुप्ता (45) निवासी ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिवारजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस हादसे में घायल यात्रियों में राकेश कुमार, मयंक सिंह, अनिल पटेल, राजकुमार, रामचंद्र निषाद, सूरज कुमार, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार यादव और नीरज बिंद शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-राबड़ी की याचिका खारिज, कोर्ट से नहीं मिली राहत..जानें क्या थी दस्तावेजों की मांग ये भी पढ़ें  लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-राबड़ी की याचिका खारिज, कोर्ट से नहीं मिली राहत..जानें क्या थी दस्तावेजों की मांग

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना या ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले फल भी बाजार में आने लगते हैं। तरबूज और खरबूज के साथ...
लाइफस्टाइल 
प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र में दूब घास की महत्ता बढ़ जाती है क्योंकि बिना दूब घास के मां जगदम्बा का...
हेल्थ 
चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

  नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार   ऐसे...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

सहारनपुर।  जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

सहारनपुर।  जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

   मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में ईदुल-फितर का त्योहार पूरे धार्मिक उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक शाही...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर कानपुर क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर बैठक जारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

ईद की नमाज़ के बीच संभल में विरोध, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे लोग

Sambhal से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां ईद-उल-फितर की नमाज़ के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
ईद की नमाज़ के बीच संभल में विरोध, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे लोग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव