स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘तारागिरी’ के नौसेना में शामिल होने की तारीख तय, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शामिल

On
School Ad

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक स्वदेशी युद्धपोत शामिल कर रही है। 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। लगातार नए स्वदेशी प्लेटफ़ॉर्म नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रोजेक्ट 17ए के तहत नीलगिरी क्लास का एडवांस गाइडेड स्टेल्थ फ्रिगेट तारागिरी नौसेना में शामिल होने जा रहा है। नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अगले महीने यानी 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में तारागिरी को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्वयं इस गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को नौसेना को समर्पित करेंगे।

वर्ष 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सात नीलगिरी क्लास के युद्धपोतों में से पहला एडवांस स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरी को जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। इसके बाद इसी वर्ष हिमगिरी और उदयगिरी को भी शामिल कर लिया गया। अब तारागिरी की बारी है। गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है, जो एंटी-सर्फेस और एंटी-शिप युद्ध में अत्यंत सक्षम है। एंटी-एयर वॉरफेयर के लिए इसमें लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘बराक-8’, एयर डिफेंस गन, तथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर के लिए स्वदेशी टॉरपीडो ‘वरुणास्त्र’ और रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं। तारागिरी लंबी दूरी से आने वाले हमलों का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए आधुनिक सोनार, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम और मल्टी-फंक्शन डिजिटल रडार से लैस है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी है, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड कर सकते हैं। प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सभी सात फ्रिगेट में लगभग 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी कंपनियों से लिए गए हैं। इसका डिजाइन और स्टील भी स्वदेशी है। इसका डिजाइन नौसेना के वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। 6700 टन वजनी यह फ्रिगेट 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।

बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर ! ये भी पढ़ें  बुढ़ाना का रण : 2027 में RLD के राजपाल-योगराज, BJP के उमेश या नितिन, आसपा के नवाजिश ? सपा के प्रमोद त्यागी या कोई और होगा आपकी पसंद ?, दीजिये अपनी राय, फेसबुक पेज पर !

प्रोजेक्ट 17ए के तहत सात नीलगिरी क्लास गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार फ्रिगेट मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) और तीन गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा बनाए गए हैं। वर्ष 2019 से 2022 के बीच इन सभी को लॉन्च किया जा चुका है। तारागिरी नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट है, जो अब नौसेना में शामिल होने जा रहा है, जबकि बाकी तीन के समुद्री परीक्षण जारी हैं। इन सभी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट के शामिल होने के बाद समुद्र में भारत की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नीलगिरी क्लास के सभी युद्धपोतों का डिज़ाइन नेवल डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा किया गया है। प्रोजेक्ट 17 और 17ए के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं, जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। 

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली ये भी पढ़ें  पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले फल भी बाजार में आने लगते हैं। तरबूज और खरबूज के साथ...
लाइफस्टाइल 
प्रकृति का अनमोल उपहार है शहतूत, स्वाद के साथ देता है सेहत का वरदान

चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र में दूब घास की महत्ता बढ़ जाती है क्योंकि बिना दूब घास के मां जगदम्बा का...
हेल्थ 
चैत्र नवरात्र में पूजा पाठ के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है दूब घास; जानें उपयोग के लाभ

ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

  नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार   ऐसे...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ट्राई में एसोसिएट कंसल्टेंट बनने का मौका, 9 अप्रैल से पहले करें आवेदन

ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

तेहरान। मध्य-पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान की कड़ी चेतावनी : बुनियादी ढांचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे

सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

सहारनपुर।  जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

सहारनपुर।  जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं जनगणना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक, डिजिटल प्रक्रिया पर विशेष जोर

मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

   मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में ईदुल-फितर का त्योहार पूरे धार्मिक उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक शाही...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शाही ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों अकीदतमंदों ने एक साथ पढ़ी ईद की नमाज

लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर कानपुर क्षेत्र की जिला समितियों के गठन को लेकर बैठक जारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

ईद की नमाज़ के बीच संभल में विरोध, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे लोग

Sambhal से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां ईद-उल-फितर की नमाज़ के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
ईद की नमाज़ के बीच संभल में विरोध, काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे लोग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव