पानीपत में कोहरे की मार, 15 वाहन टकराए,10 लोग घायल

पानीपत। पानीपत में दो दिन से मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। पानीपत में शनिवार को सुबह आ रही रुक कर हुई बरसात के कारण हुए घने कोहरे में दृश्यता इतनी कम हो गई कि हाईवे पर चल रहे वाहनों को कुछ ही दूरी पर आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं पड़ रहे थे।
दृश्यता कम होने के कारण ही बस स्टैंड के पास एक के बाद एक 15 वाहन आपस में टकरा गए। अचानक भिड़े वाहनों में सवार 10 लोग घायल हो गए जिसमें चार पुरुष तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है। सभी घायलों को सिवाह बाइपास के निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली लेन में सिवाह बस स्टैंड के पास एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिस कारण उसको सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासनकोहरा इतना घना था कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन ड्राइवरों को सड़क पर खड़ा यह ट्रक दिखाई नहीं दिया और पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक खराब हुए ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते पीछे से आ रहे 4 और ट्रक इसी तरह आपस में टकरा गए। ट्रकों की इस भिड़ंत के बाद पीछे चल रही छोटी गाड़ियां और कारें भी कोहरे के कारण इन दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से टकराती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल 15 गाड़ियां इस हादसे में टकराई।
हादसे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। डेढ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को बीच सड़क से हटाना शुरू किया ओर हाईवे की एक लेन को यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू कराया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां