अब तक कितना काम हुआ और क्या बचा है? राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया सब कुछ

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी हो चुकी है। खुशी की बात यह है कि अब कुछ ही काम शेष रह गए हैं और मौजूदा समय में जिस गति से काम हो रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है कि सभी काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। मौजूदा समय राम मंदिर से जुड़े किस तरह के कार्य शेष रह गए हैं। इस सवाल पर नृपेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब राम मंदिर से जुड़े कुछ काम बच गए हैं, जिनमें हम यह देखने का प्रयास करते हैं कि वेंडर को उनकी मजदूरी मिली है या नहीं। इसके इतर, सभी कागजात ट्रस्ट को जमा कराए गए हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें एसबीआई फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ करेगी सीबीआई..SBI के ₹2,929 करोड़ के फ्रॉड में घिरेइन सभी बिंदुओं के बारे में हम मौजूदा समय में चर्चा कर रहे हैं। इस तरह से आप कह सकते हैं कि वर्तमान में राम मंदिर से जुड़े 50 प्रश्न हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है। हम सभी विसंगतियों का पता लगाकर उसे दूर करने की दिशा में प्रयासरत हैं। अभी हमारा लक्ष्य है कि सभी प्रश्नों का पालन अप्रैल उससे पहले तक हो जाए, ताकि किसी को कोई समस्या नहीं हो, क्योंकि अप्रैल तक कई तरह के पद और भी सृजित हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अभी बाउंड्री वॉल को लेकर काम करना है, जिस पर कल भी समीक्षा हुई, क्योंकि यह पूरा मामला सीधा साीधा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
ऐसी स्थिति में पुलिस विभाग अपनी तरफ से समय-समय पर सुझाव देती है कि क्या कदम उठाए जाते हैं। कल हमने वॉच टॉवर को देखा है। यह फैसला लिया जाएगा कि कुल 25 वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। इसकी पूरी रूपरेखा को अप्रूव कर दिया गया। अब उसी के रूप बाकी सभी कार्य भी किए जाएंगे। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभी हम संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद देखेंगे कि जो स्क्रिप्ट बनी हुई है, उसे सहमति मिली है की नहीं। उसके अनुसार, इसके बाद संग्रहालय में कौन सी तकनीक होगी, उसे भी देखेंगे। इसके बाद हम इस पूरी प्रक्रिया को अंतिम दे देंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां