राज्यसभा में मोबाइल डेटा प्लान्स का विषय, राघव चड्ढा ने कहा- कंपनियां कर रही हैं अनयूज्ड डेटा की लूट

On
School Ad

नई दिल्ली। राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा ने मोबाइल फोन यूजर्स से जुड़े एक मुद्दे को उठाया गया। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों मोबाइल यूजर रोजाना डेटा प्लान्स के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से लूटे जा रहे हैं। सोमवार को इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने इस पूरी व्यवस्था को उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया। सांसद ने विस्तार से समझाते हुए कहा कि जब कोई यूजर अपना मोबाइल रिचार्ज कराता है, तो उसे उसके प्लान के अनुसार प्रतिदिन 1.5 जीबी, 2 जीबी या 3 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन यह डेटा ‘डेली लिमिट’ के रूप में होता है, जो हर दिन रात 12 बजे समाप्त हो जाता है। यदि उस दिन का पूरा डेटा उपयोग नहीं हुआ, तो बचा हुआ डेटा स्वतः समाप्त (फॉरफिट) हो जाता है और अगले दिन के लिए कैरी फॉरवर्ड नहीं किया जाता।

 

मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट ये भी पढ़ें  मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुएं दबाव में, हफ्ते भर में 5.89 प्रतिशत गिरा सोने का रेट

पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर' ये भी पढ़ें  पुरकाजी का महा-सर्वे: 2027 का मूड; मंत्री अनिल कुमार अभी भी सबसे आगे, लेकिन इन 'चेहरों' से मिल रही 'कांटे की टक्कर'

राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब उपभोक्ता पूरे डेटा का पैसा देता है, तो उसे पूरा डेटा उपयोग करने का अधिकार क्यों नहीं मिलता। इस व्यवस्था को उन्होंने एक उदाहरण से समझाया। उन्होंने कहा, यदि किसी व्यक्ति ने महीने की शुरुआत में अपनी गाड़ी में 20 लीटर पेट्रोल भरवाया और महीने के अंत तक केवल 15 लीटर ही उपयोग हुआ, तो क्या पेट्रोल पंप वाला बचा हुआ 5 लीटर वापस ले लेगा? इसका जवाब है, नहीं, क्योंकि उपभोक्ता ने पूरे 20 लीटर का भुगतान किया है। ठीक उसी प्रकार, मोबाइल डेटा भी उपभोक्ता का अधिकार होना चाहिए और उसे समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।

तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज ये भी पढ़ें  तेज़ आंधी बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरे पानी,सैकड़ों एकड़ में लगे मकई के पौधे हुए जमींदोज

 

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि टेलीकॉम कंपनियां जानबूझकर ‘डेली डेटा लिमिट’ वाले प्लान को बढ़ावा देती हैं, जबकि ‘मंथली डेटा लिमिट’ वाले प्लान कम उपलब्ध कराए जाते हैं। उनका तर्क था कि यदि मासिक डेटा सीमा हो, तो उपभोक्ता पूरे महीने में अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम डेटा उपयोग कर सकता है, जिससे कंपनियों को कम फायदा होता है। यही कारण है कि कंपनियां दैनिक सीमा वाले प्लान को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। उन्होंने इसे ‘डिजिटल ऑक्सीजन’ बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कामकाज, बैंकिंग और संचार लगभग हर क्षेत्र में इंटरनेट की आवश्यकता है। ऐसे में रोजाना लाखों जीबी डेटा का यूज न होने के बावजूद समाप्त हो जाना एक गंभीर चिंता का विषय है। राघव चड्ढा ने इसके समाधान के लिए तीन सुझाव व मांगे रखी। उन्होंने कहा कि हर यूजर को डेटा कैरी फॉरवर्ड की सुविधा दी जाए।

 

यानी दिन के अंत में जो डेटा बच जाए, वह अगले दिन के डेटा में जुड़ जाए और उसकी वैलिडिटी समाप्त न हो। दूसरा, यदि महीने के अंत में काफी मात्रा में डेटा बच जाता है, तो यूजर को यह विकल्प दिया जाए कि वह उस अनयूज्ड डेटा की वैल्यू को अगले रिचार्ज में समायोजित (एडजस्ट) कर सके। यानी अगले महीने के रिचार्ज में उसे छूट मिले, ठीक वैसे ही जैसे बिजली के बिल में केवल उपयोग किए गए यूनिट के अनुसार भुगतान किया जाता है। तीसरा, अनयूज्ड डेटा को डिजिटल एसेट माना जाए और उसे ट्रांसफर करने की अनुमति दी जाए। यानी यदि किसी यूजर के पास बचा हुआ डेटा है, तो वह उसे अपने परिवार या अन्य लोगों को ट्रांसफर कर सके। सांसद ने कहा कि यह मुद्दा अब केवल डेटा का नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों और डिजिटल न्याय का है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इस दिशा में ठोस नीतिगत कदम उठाए, ताकि देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को उनका हक मिल सके। 

Views: 92

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

गोलाघाट (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई पर तीखा...
Breaking News 
गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा का तीखा हमला, बोले— ‘पाकिस्तान में नामांकन करते तो ज्यादा वोट मिलते’

पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण नौ देशों में स्थित 40 से ज्यादा तेल और गैस...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी

गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

   गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंकुर विहार इलाके में एक दुकानदार द्वारा पैरों...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल, अंकुर विहार की दुकान पर मचा बवाल

शामली: पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, गाजियाबाद पुलिस ने बुटराड़ा से युवक को लिया हिरासत में

   शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक बार फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदिग्ध कनेक्शन का बड़ा...
शामली 
शामली: पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, गाजियाबाद पुलिस ने बुटराड़ा से युवक को लिया हिरासत में

मुजफ्फरनगर: टाउन हॉल बिजली उपकेंद्र से जुड़े इन इलाकों में 24 मार्च को 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी

मुजफ्फरनगर। नगर के टाउन हॉल स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। बिजनेस प्लान के तहत...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: टाउन हॉल बिजली उपकेंद्र से जुड़े इन इलाकों में 24 मार्च को 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और किसानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर  गोरखपुर-देवरिया  
लखनऊ: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला; गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि, कानपुर और गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात

लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने लोहिया पार्क पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोहिया पार्क से अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, BJP पर निशाना और ममता बनर्जी की तारीफ

सीएम योगी का सैनिकों को भरोसा: 'आप देश सेवा करें, परिवार की सुरक्षा और सम्मान सरकार की जिम्मेदारी'

  लखनऊ। ‘आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और   सीएम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का सैनिकों को भरोसा: 'आप देश सेवा करें, परिवार की सुरक्षा और सम्मान सरकार की जिम्मेदारी'

सहारनपुर : दहेज हत्या के मामले वांछित चल रही महिला गिरफ्तार

सहारनपुर।  दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दहेज हत्या के मामले वांछित चल रही महिला गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव