ईसीआई का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी खास सुविधाएं

On
School Ad

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के अनुभव को सुखद और सुगम बनाने के लिए 'न्यूनतम सुविधाएं' (एएमएफ) और 'मतदाता सहायता' को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। चुनावी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कुल 2,18,807 मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।

आयोग ने मतदान केंद्रों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है। इनमें मतदान सुविधा केंद्र (एएमएफ) में पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, पानी की सुविधा वाला शौचालय, पर्याप्त रोशनी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित ढलान वाला रैंप, मानक मतदान कक्ष और उचित संकेतक शामिल हैं।



मतदान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे कतार में नियमित अंतराल पर बेंच लगाएं ताकि मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते समय बैठ सकें। इसके अलावा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए, सभी मतदान केंद्रों पर चार एकसमान और मानकीकृत मतदाता सुविधा पोस्टर (वीएफपी) प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएंगे जिनमें मतदान केंद्र का विवरण, उम्मीदवारों की सूची, क्या करें और क्या न करें, मान्य पहचान दस्तावेजों की सूची और मतदान प्रक्रिया की जानकारी होगी।

मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात  ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व तनाव के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप और सनाए ताकाइची की मुलाकात, ईरान संकट और ऊर्जा व्यापार पर हुई बात

इस बार चुनावों में तकनीक और सहायता पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता बूथ (वीएबी) स्थापित किए जाएंगे जिनमें बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) और कर्मचारियों की एक टीम होगी जो मतदाताओं को संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना मतदान बूथ नंबर और क्रम संख्या ढूंढने में सहायता करेगी। वीएबी पर प्रमुख संकेत होंगे और मतदान परिसर में पहुंचते ही मतदाताओं को आसानी से दिखाई देंगे।

प्राइम वीडियो ने खोले पत्ते, 55 नई सीरीज़ और फिल्मों का ऐलान ये भी पढ़ें  प्राइम वीडियो ने खोले पत्ते, 55 नई सीरीज़ और फिल्मों का ऐलान

मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए कई कदमों में से एक यह है कि मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के बाहर मतदाताओं के लिए मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपना फोन (बंद करके) एक नामित स्वयंसेवक को सौंप सकते हैं और मतदान के बाद उसे वापस ले सकते हैं।

ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान ये भी पढ़ें  ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी उपाय अनिवार्य हैं और इनका कड़ाई से पालन होना चाहिए। सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान की तारीखों से पहले ही इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच एक खबर तेजी से फैलने लगी थी जिसमें...
IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी )...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो पांचवां दिन बेहद खास होता...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

अगर आप कम बजट में एक दमदार और भरोसेमंद SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Punch और Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक हाथ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह की अवधि में तापमान में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव